सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपको वह हर चीज देखने को मिल जाएगी जिसके बारे में आपने कभी सुनी तक नहीं होगी। हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो अप्लोड किए जाते हैं जिसमें से कुछ यूनिक वीडियो वायरल हो जाते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही खाट का वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से दंग हो जाएंगे। वायरल वीडियो में नजर आ रहे खाट को लेकर चौंका देने वाले दावे भी किए जा रहे हैं। आइए फिर समय बर्बाद किए बिना जानते हैं कि वीडियो में कैसी खाट दिख रही है और शख्स उसको लेकर क्या दावा कर रहा है।
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में एक चारपाई नजर आ रही है जो दिखने में काफी बड़ी है। आपने अलग-अलग तरह की कई चारपाई देखी होंगी मगर ऐसा कुछ नहीं देखा होगा। इस चारपाई को दिखाते हुए शख्स बोल रहा है, 'क्या आपने कभी देखी है दुनिया की सबसे बड़ी चारपाई? यह चारपाई 16 फूट लंबी और 100 साल पुरानी है। इसमें एक समय में 50 लोग सो सकते हैं। इस चारपाई का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।' इसके बाद वीडियो में शख्स कहता है कि इस चारपाई को देखने के लिए अमृतसर आना होगा।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर amritsarislive नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- खली सर का बेड मिल गया। दूसरे यूजर ने लिखा- ये चारपाई नहीं 50 गज का कमरा है। तीसरे यूजर ने लिखा- मैंने देखा है ये अमृतसर में। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई इससे भी बड़ी है हरियाणा में। वहीं एक यूजर ने लिखा- 50 लोग कुछ ज्यादा हो गया।
ये भी पढ़ें-
अंकल को शायद मौत से डर नहीं लगता, बाइक पर खतरनाक तरीके से स्टंट करते शख्स का Video वायरल
Bull Fight: दो सांड ने अपनी लड़ाई के चक्कर में दुकान को कर दिया तहस-नहस, Video हो रहा है वायरल
संपादक की पसंद