सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो आपने देखा होगा कि इन प्लेटफॉर्म्स पर इंसानों के अलावा जानवरों के भी वीडियो वायरल होते हैं। कभी शिकार करते किसी जानवर का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी इंसानों से खाने की डील करता बंदर का वीडियो वायरल होता है। किसी दिन सोशल मीडिया पर पेंटिंग करते हाथी का वीडियो दिख जाता है तो कभी कुछ और नजर आ जाता है। अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस बार लड़ते इंसानों का वीडियो नहीं बल्कि लड़ते हुए दो सांड का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि दो सांड एक दूसरे से लड़ते हुए एक दुकान में घूस गए हैं और वहां आपस में लड़ रहे हैं। सांड के डर से दुकान के लोग बाहर आ गए हैं और उनकी लड़ाई देख रहे हैं क्योंकि उनके पास और कोई दूसरा रास्ता भी नहीं है। सांडों ने आपस में लड़ने के चक्कर में दुकान का सारा सामान तहस-नहस कर दिया है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दोनों अपनी गर्लफ्रेंड के लिए साड़ी खरीदने आए होंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- स्टोर नहीं ये तो अखाड़ा है। तीसरे यूजर ने लिखा- यार दुकान वाले का बहुत नुकसान हुआ होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- दोनों सांड को अपनी-अपनी पत्नी के लिए एक ही साड़ी पसंद आई होगी, यही कारण है लड़ाई का।
ये भी पढ़ें-
मेकअप के बाद अपनी मम्मी को ही पहचान ना पाया बच्चा, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शायद कुछ ऐसा ही दिखता होगा स्वर्ग, आनंद महिंद्रा का शेयर किया हुआ Video आपको कर देगा मंत्रमुग्ध