1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तालाब से नाव लेकर जा रहा था मछुआरा, अचानक तैरते हुए सामने आया ऐसा जानवर जिसे कभी नहीं देखा -VIDEO

तालाब से नाव लेकर जा रहा था मछुआरा, अचानक तैरते हुए सामने आया ऐसा जानवर जिसे कभी नहीं देखा -VIDEO

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 30, 2024 01:43 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 03:24 pm IST

सोशल मीडिया पर एक बेहद ही दुर्लभ प्रजाती के जानवर का वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को एक मछुआरे ने तब रिकॉर्ड कर लिया जब वह जानवर तैरते हुए उसकी नाव पर आ गया।

नाव पर चढ़ गया अजीब प्रकार का जानवर- India TV Hindi
नाव पर चढ़ गया अजीब प्रकार का जानवर Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में तरह-तरह के जीव-जन्तु रहते हैं। कई जानवर तो ऐसे हैं जिन्हें आज तक किसी ने देखा तक नहीं होगा। यही जानवर कभी-कभी जंगलों से निकलकर हमारे सामने आ जाते हैं। जिन्हें देखने के बाद इंसान अवाक रह जाता है। कुछ ऐसी ही घटना घटी एक मछुआरे के साथ। जो अपनी नाव लेकर एक तालाब से गुजर रहा था। तभी एक अनोखा जानवर तैरते हुए उसकी नाव पर चढ़ गया। मछुआरे ने इस जानवर का वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह किस प्रकार का पशु

वीडियो को सोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- मछुआरा झील पर नाव चला रहा था, तभी उसने पानी में कुछ तैरता हुआ देखा। यह किस प्रकार का पशु है? वीडियो के ही कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने इस जानवर के बारे में अहम जानकारी दी है और बताया है कि यह एक स्पाइडर मंकी (बंदर) है। यह एक ऐसी प्रजाति है जो अपने लंबे अंगों और प्रीहेंसाइल पूंछ के लिए जानी जाती है। इनकी पूंछ इन्हें फुर्तीला होने के साथ-साथ मध्य और दक्षिण अमेरिकी वर्षावनों के पेड़ों की चोटी पर नेविगेट करने में सहायता करता है। ये सामाजिक प्राइमेट वन पुनर्जनन के लिए महत्वपूर्ण हैं, ये बीजों को फैलाते हैं क्योंकि वे छतरी में फलों की तलाश करते हैं।

वीडियो को खबर लिखे जाने तक 7 लाख लोगों ने देखा और 5 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में लोग कुछ अन्य बंदरों की प्रजातियों के वीडियो और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

शख्स ने मुंह के करीब रखकर चलाई बंदूक, फिर दांतों से पकड़ ली गोलियां, वायरल हो रहा ये खतरनाक Video

चीन में बच्चों को ऐसे दी जाती है बास्केटबॉल की ट्रेनिंग, Video देख आपका मुंह रह जाएगा खुला का खुला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।