1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने मुंह के करीब रखकर चलाई बंदूक, फिर दांतों से पकड़ ली गोलियां, वायरल हो रहा ये खतरनाक Video

शख्स ने मुंह के करीब रखकर चलाई बंदूक, फिर दांतों से पकड़ ली गोलियां, वायरल हो रहा ये खतरनाक Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Apr 30, 2024 12:54 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 12:56 pm IST

क्या आप सोच सकते हैं कि कोई इंसान अपने मुंह में बंदूक से गोली चलाकर उसे दांतों से पकड़ लेगा। ऐसा करना नामुमकिन सा लगता है लेकिन ऐसा एक शख्स ने कर दिखाया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है।

शख्स ने अपने दांतों से पकड़ ली गोली- India TV Hindi
शख्स ने अपने दांतों से पकड़ ली गोली Image Source : SOCIAL MEDIA

इन दिनों एक अफ्रीकी शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह कुछ ऐसा कर के दिखाता है जो इस दुनिया के लोगों के लिए करना असंभव है। वीडियो को देखने के बाद लोगों का मुंह खुला का खुला रह गया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बंदूक लेकर अपने मुंह में फायर करता है और गोली को अपने दांत से रोककर दिखाता है। दांतों से बंदूक की गोली रोकना इंसानों के लिए बिल्कुल असंभव है लेकिन इस शख्स का यह कारनाम देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है।

मुंह से गोली पकड़कर शख्स ने थूक दी

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह दावा किया गया है कि वीडियो दक्षिणी सूडान का है। यह कारनाम करने वाले शख्स का नाम कर्नल एंगुई कार्बिनो कुआनयिन है। वीडियो में देखा जा रहा है कि आर्मी अफसर कुआनयिन राइफल से खुद के मुंह में फायर करते हैं और गोली को फायर करते ही उसे अपने दांतों से पकड़ लेते हैं। हैरान करने वाली बात तो ये है कि शख्स मुंह में फायर करने के बाद गोली को ऐसे थूकता है, जैसे उसने कोई पान मसाला खाया हो। 

वीडियो को बताया जा रहा भ्रामक

वीडियो को लेकर एक और दावा किया जा रहा है। जिसमें बताया गया है कि कर्नल ने ऐसा इसलिए किया ताकि वह किसी भी कीमत पर राष्ट्रपति की रक्षा करने की प्रतिबद्धता दिखा सकें। हालांकि हथियारों पर शोध करने वाले लोगों इस वीडियो को झूठा और भ्रामक बता रहे हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @HumansNoContext नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लगभग 2 करोड़ लोगों ने देखा 78 हजार ने लाइक किया है।

ये भी पढ़ें:

चीन में बच्चों को ऐसे दी जाती है बास्केटबॉल की ट्रेनिंग, Video देख आपका मुंह रह जाएगा खुला का खुला

सोसाइटी में खेल रही बच्ची पर कुत्ते ने किया हमला, देखें रूह कंपा देने वाला ये Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।