1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेकअप के बाद अपनी मम्मी को ही पहचान ना पाया बच्चा, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

मेकअप के बाद अपनी मम्मी को ही पहचान ना पाया बच्चा, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 30, 2024 05:32 pm IST,  Updated : Apr 30, 2024 05:32 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। महिला ने जैसे ही मेकअप कराया, उसका बच्चा उसे पहचान नहीं पाया।

मेकअप के बाद बच्चे ने अपनी मम्मी को नहीं पहचाना- India TV Hindi
मेकअप के बाद बच्चे ने अपनी मम्मी को नहीं पहचाना Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां किस दिन क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जो इंसान को हैरान करने के साथ ही साथ हंसने पर भी मजबूर कर देते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। वीडियो को देखने के बाद आपको यह भी समझ में आएगा कि अधिक मेकअप कराने के क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बच्चा सोफे पर बैठकर रो रहा है। उसके पास खड़ी उसकी मम्मी उसे समझाते हुए कहती है कि, बेटा मैं ही मम्मी हूं। लेकिन बच्चा इस बात को नहीं मानता है और जोर-जोर से रोने लगता है। बच्चा अपनी मम्मी के पास जाने के लिए भी मना करता है। पूरे वीडियो में महिला अपने बच्चे को यही बताती नजर आ रही है कि वह उसकी मम्मी है लेकिन हर बार बच्चा मना कर देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि महिला ने पार्लर में मेकअप करा लिया है और इसके बाद बच्चा अपनी मम्मी को पहचान नहीं पा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पार्लर वालों से निवेदन है कि बस इतना ही मेकअप करें कि बच्चा पहचान सके।'

ये भी पढ़ें-

शायद कुछ ऐसा ही दिखता होगा स्वर्ग, आनंद महिंद्रा का शेयर किया हुआ Video आपको कर देगा मंत्रमुग्ध

गर्मी से बचने के लिए शख्स ने किया जबरदस्त जुगाड़, एक बार जरूर देखें वायरल Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।