1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हेलमेट के बिना स्कूटी चला रहा था शख्स, ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए अपनाई गजब की तरकीब, Video उड़ा देगा होश

हेलमेट के बिना स्कूटी चला रहा था शख्स, ट्रैफिक पुलिस से बचने के लिए अपनाई गजब की तरकीब, Video उड़ा देगा होश

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 29, 2024 08:57 pm IST,  Updated : Apr 29, 2024 08:57 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूसरा शख्स अपना जुगाड़ दिखाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर किसी भी प्रकार का वाहन चलाने के लिए सरकार ने कुछ नियम बनाए हैं। उन नियमों को सरकार ने हमारी और आपकी सुरक्षा के लिए ही बनाए हैं इसलिए हर किसी को उन नियमों का पालन करना चाहिए। जो लोग ट्रैफिक रूल्स का पालन नहीं करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई करने जैसे वाहन को जब्त करने या फिर चालान करने के लिए सड़क पर ट्रैफिक पुलिस खड़ी रहती है। एक शख्स ने स्कूटी चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। अब ट्रैफिक पुलिस उसका चालान ना काट दे, इसलिए उसने गजब का दिमाग लगाया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे एक राइडर ने बनाया है। शख्स के इस वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स अपनी स्कूटी को धकेलते हुए जा रहा है। राइडर उसे देखकर बाइक को धीमी करता है और उससे पूछता है कि क्या हुआ? मगर वह शख्स आगे इसी तरह से जाता रहता है। वीडियो में नजर आता है कि सड़क पर कुछ ट्रैफिक पुलिस वाले खड़े हैं जिन्हें वह इसी तरह से पार करता है। इसके बाद वह राइडर को इशारा करते हुए बताता है कि वह ट्रैफिक पुलिस वालों के कारण ऐसा कर रहा था। वीडियो में आगे दिखता है कि वह स्कूटी को चालू करके चला जाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो में आपने देखा कि कैसे शख्स चालान से बचने के लिए अपना दिमाग लगाता है। मगर हेलमेट के बिना स्कूटी या फिर बाइक को चलाना आपके लिए खतरनाक हो सकता है। इसलिए हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि आप नियमों की ऐसी अनदेखी ना करें। आपने जिस वीडियो को देखा उसे एक्स (पहले ट्विटर) पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 45 हजार लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

ये देखो पापा की परियों ने तो सड़क को ही बना दिया अखाड़ा, Video सोशल मीडिया पर वायरल

"थप्पड़ क्यों मारा, चालान काटो", कार से उतरकर पुलिस वाले पर भड़का शख्स; Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।