1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. "थप्पड़ क्यों मारा, चालान काटो", कार से उतरकर पुलिस वाले पर भड़का शख्स; Video वायरल

"थप्पड़ क्यों मारा, चालान काटो", कार से उतरकर पुलिस वाले पर भड़का शख्स; Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 29, 2024 06:51 pm IST,  Updated : Apr 29, 2024 06:52 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स पुलिसवाले से इस बात को लेकर लड़ता नजर आ रहा है कि उसने उसे थप्पड़ क्यों मारा?

पुलिसवाले से अपने सवाल का जवाब मांगता हुआ शख्स- India TV Hindi
पुलिसवाले से अपने सवाल का जवाब मांगता हुआ शख्स Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी डांस करते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी अश्लील हरकत करते कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। इन वीडियोज के अलावा लड़ाई का भी वीडियो वायरल होता है जिसमें लोग एक दूसरे से किसी ना किसी बात पर लड़ते हुए नजर आते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है मगर यह लड़ाई किन्हीं दो आम लोगों के बीच नहीं बल्कि एक शख्स का पुलिस से लड़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं कि यह लड़ाई क्यों हो रही है?

पुलिसवाले पर क्यों भड़का शख्स?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में एक शख्स पुलिसवाले से लड़ता हुआ नजर आ रहा है। शख्स पूरे बाजार में सभी के सामने पुलिस वाले से सवाल पूछता हुआ नजर आ रहा है कि उसने यानी कि पुलिस वाले ने उस शख्स को क्यों मारा? शख्स पुलिसवाले से पूछता है कि, 'क्यों मारा मुझे, जवाब दो, कौन होते हो तुम मारने वाले?' शख्स उससे यह भी कहता है कि चालान काटो, थप्पड़ क्यों मारा? मगर पुलिसवाला उसके सवाल का जवाब नहीं देता है। इस दौरान पूरी सड़क पर जाम लग जाता है और वहां खड़े लोग इस लड़ाई को देखते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 98 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का बताया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- रंगदारी दिखा रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- आदत खराब है इनकी। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये पुलिस की दादागिरी खत्म होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

अब ऐसी भी Reels बनाने लगी लड़कियां? वायरल रील देखने के बाद मजे लेने लगे लोग

मां ने किया कुछ ऐसा कि घर के सारे काम करने के लिए बेटी खुद हो गई तैयार, Video देख समझ में आएगा कारण

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।