1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां ने किया कुछ ऐसा कि घर के सारे काम करने के लिए बेटी खुद हो गई तैयार, Video देख समझ में आएगा कारण

मां ने किया कुछ ऐसा कि घर के सारे काम करने के लिए बेटी खुद हो गई तैयार, Video देख समझ में आएगा कारण

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 29, 2024 05:09 pm IST,  Updated : Apr 29, 2024 05:09 pm IST

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि बेटी घर के सारे काम करने के लिए खुद तैयार हो जाती है। वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।

जिपलाइन के डर से बेटी घर के काम करने को हुई तैयार- India TV Hindi
जिपलाइन के डर से बेटी घर के काम करने को हुई तैयार Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर ना जाने कितने ही वीडियो अप्लोड किए जाते हैं मगर कुछ ही वीडियो यहां वायरल होते हैं। वायरल होने वाले अधिकतर वीडियो लड़ाई, डांस या फिर अजीब हरकत करते हुए लोगों के होते हैं। कभी-कभी मेट्रो या किसी दूसरे पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते हुए कपल का भी वीडियो वायरल होता है। मगर इस समय एक अलग ही वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। आइए फिर आपका कीमती समय बर्बाद किए बिना आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल हो गया वीडियो

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक लड़की जिपलाइन एक्टिविटी करने के लिए रोप पर पूरी तैयारी के साथ लटकी हुई है। दरअसल लड़की की मां जिपलाइन करने के लिए अपने साथ अपनी बेटी को भी लेकर गई है मगर लड़की इस  एक्टिविटी को करने से काफी डर रही है। डरते हुए लड़की कहती है, 'हे भगवान, मैं घर के सारे काम करूंगी। बर्तन भी मांजूंगी, बस मुझे यहां से वापस भेज देना।' लड़की के मुंह से यह बात सुनते ही उसकी मां कहती है, 'यही बात सुनने के लिए मेरे कान तरस रहे थे। कल से तू बर्तन भी मांजेगी, कपड़े भी धोएगी।' वहां मौजूद दूसरे लोग यह सुनते ही हंसने लगते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब दीदी मम्मी का हर कहना मानेगी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दीदी की मम्मी तो बड़ी चलाक निकली। वहीं अन्य यूजर्स हंसने वाली इमोजी को शेयर कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

सेल्फी लेने के चक्कर में फैन ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह का कर दिया भारी नुकसान, Video हो गया वायरल

बच्चे की जान दिखी खतरे में तो देवदूत बनकर पहुंचे पड़ोसी, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।