1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस देसी वाशिंग मशीन को देखकर तो कंपनी वालों को भी झटका लग जाएगा, Video हो रहा है वायरल

इस देसी वाशिंग मशीन को देखकर तो कंपनी वालों को भी झटका लग जाएगा, Video हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 02, 2024 03:52 pm IST,  Updated : May 02, 2024 03:53 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अपना सिर पकड़ लेंगे। वीडियो देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इस देश में जुगाड़ करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है। हर मोहल्ले में आपको एक या दो लोग ऐसे मिल ही जाएंगे जो गजब के जुगाड़ु होते हैं और उनका जुगाड़ देखने के बाद आप भी अपना सिर पकड़ के बैठ जाएंगे। यह बात हम इसलिए कह पा रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर जुगाड़ के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। अगर आपने अब तक जुगाड़ के वीडियो नहीं देखे हैं तो फिर अभी वायरल हो रहे वीडियो को जरूर देखिएगा। इस वीडियो को देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि लोग किस हद तक जुगाड़ लगाते हैं। आइए फिर आपका समय बर्बाद नहीं करते हैं और बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

जब किसी के कपड़े गंदे होते हैं तो वह उन्हें अपने हाथों से धोता है या फिर वाशिंग मशीन में धोता है। वाशिंग मशीन भी आपने आज तक कई तरह के देखे होंगे मगर सोशल मीडिया पर जिस देसी वाशिंग मशीन का वीडियो वायरल हो रहा है वैसा आपने आजतक नहीं देखा होगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक महिला ने टब में कपड़े डाल रखे हैं और एक पाइप से उसमें पानी आ रहा है। अब इसमें हैरानी की बात यह है कि महिला कपड़ों को हाथ से नहीं धो रही है बल्कि साइकिल के पैडल से उसे धो रही है। महिला ने साइकिल को उस टब पर लेटा दिया है और कपड़ों को उसके पैडल से चला रही है। वाशिंग मशीन में जिस तरह कपड़े घूमते हैं कुछ ऐसा ही हो रहा है मगर तरीका काफी अलग है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool नाम के पेज से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 हजार से अधिक लाइक और 1 लाख 44 हजार व्यू मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मैम शार्क टैंक वाले यहीं आ रहे हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- ये मैनुअल वाशिंग मशीन है। तीसरे यूजर ने लिखा- ऐसी कलाकारी देसी जुगाड़ सिर्फ एक मारवाड़ी (राजस्थानी) ही लगा सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इससे अच्छा तो हाथ से ही धो लेती।

ये भी पढ़ें-

अरे ये क्या, शख्स ने मटके को ही ऑटोमैटिक बना दिया, Video देखकर हो जाएंगे हैरान

एक गिफ्ट और बच्ची के चेहरे पर आ गई लाखों की चमक, Video आपको कर देगा इमोशनल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।