1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये टेक्नोलॉजी सिर्फ भारत में ही देखने को मिलेगी, Video देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

ये टेक्नोलॉजी सिर्फ भारत में ही देखने को मिलेगी, Video देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 02, 2024 11:14 am IST,  Updated : May 02, 2024 11:42 am IST

एक शख्स ने गर्मी में AC जैसी हवा खाने के लिए अनोखी तकनीक अपनाई है जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। अलग-अलग अकाउंट से इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है।

ठंडी हवा खाने के लिए शख्स ने अपनाई गजब की तरकीब- India TV Hindi
ठंडी हवा खाने के लिए शख्स ने अपनाई गजब की तरकीब Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया में लोग दिनभर ऐसे वीडियो शेयर करते रहते हैं जिसमें हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिलता है। कभी किसी वीडियो में आप देखेंगे कि लड़कों ने अपनी गाड़ी को ही स्विमिंग पुल बना लिया है तो किसी वीडियो में कुकर का अनोखा इस्तेमाल देखने को मिलता है। दिन भर सोशल मीडिया पर आपको ऐसे कई वीडियो दिख जाएंगे जिन्हें देखने के बाद पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। अगर आपने अभी तक ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है तो कोई बात नहीं, एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर जानते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आप सभी को पता है कि गर्मी का मौसम आ चुका है और हर दिन गर्मी बढ़ रही है। हर कोई इस भीषण गर्मी से बचने के लिए बंदोबस्त कर रहा है। कोई AC को रिपेयर करवा रहा है तो कोई नया AC खरीद रहा है। मगर कुछ लोग ऐसे हैं जो जुगाड़ में विश्वास रखते हैं और जुगाड़ से अपना काम चलाते हैं। वायरल वीडियो में एक शख्स कुछ ऐसा ही जुगाड़ करता नजर आ रहा है जो आपका दिमाग हिला देगा। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स फर्श पर बिस्तर करके सो रहा है। उसने अपने सामने कूलर चला रखा है। उस कूलर के पीछे उसका फ्रिज रखा हुआ है जिसे उसने चालू करके खुला छोड़ दिया है। शख्स ने ऐसा यह सोचते हुए किया कि फ्रिज से ठंडी हवा आएगी और कूलर के जरिए उस तक पहुंच जाएगी।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'यह तकनीक भारत से बाहर नहीं जानी चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 54 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- इससे रूम गर्म होगा, ठंडा नहीं। तो वहीं अन्य यूजर्स हंसने वाली इमोजी को शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट से भी काफी शेयर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-

इस बच्ची ने तो सच में दिल ही जीत लिया, आनंद महिंद्रा का शेयर किया हुआ Video आपको भी कर देगा भावुक

इस जुगाड़ के आगे सब फेल है, शख्स ने देसी तरीके से बनाया कूलर, Video हो रहा है खूब वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।