1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक जुगाड़ ऐसा भी! ट्रक चलाते समय ड्राइवर को लगी गर्मी तो खोज निकाली गजब की तरकीब, Video हुआ वायरल

एक जुगाड़ ऐसा भी! ट्रक चलाते समय ड्राइवर को लगी गर्मी तो खोज निकाली गजब की तरकीब, Video हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 25, 2024 09:40 am IST,  Updated : Apr 25, 2024 09:40 am IST

वायरल हो रहे वीडियो में ड्राइवर का एक अलग ही जुगाड़ देखने को मिला। गर्मी से बचने के लिए शख्स ने ऐसा जुगाड़ खोज निकाला जो आपने शायद आज तक देखा नहीं होगा।

वाहन चलाते समय खुद पर पानी डालता दिखा ड्राइवर- India TV Hindi
वाहन चलाते समय खुद पर पानी डालता दिखा ड्राइवर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर कुछ दिनों में जुगाड़ से जुड़ा कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। वायरल होने वाले अधितकर वीडियो भारत के होते हैं जिसमें लोग अपना काम चलाने के लिए या किसी समस्या का हल ढूंढने के लिए जुगाड़ का सहारा लेते हैं। इस समय भी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल एक ट्रक ड्राइवर ने गर्मी से बचने के लिए गजब का तरीका ढूंढा है जिस कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको शख्स के जुगाड़ के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में दिखा जुगाड़

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ट्रक चलाते हुए नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहे ड्राइवर को शायद गर्मी लग रही होगी इसलिए वह अपने शरीर पर पानी डालना शुरू कर देता है। शख्स ने अपने पास बाल्टी में पानी रखा हुआ है और हर कुछ देर में ड्राइवर उस बाल्टी में से पानी निकालकर अपने शरीर पर डाल रहा है। पूरे वीडियो में वह ऐसा ही करता हुआ नजर आया। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @fewsecl8r नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कितना मुश्किल होता होगा 45-50° पर बस या ट्रक चलाना।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 8 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- मजबूरी है भाई क्या करें। दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत मुश्किल होता है। वहीं कुछ यूजर्स ने इसके विपरीत बात कही। एक यूजर ने लिखा- ठोक देगा किसी ना किसी को, ये लापरवाही है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ये उसके हेल्थ को नुकसान पहुंचा देगा। ये ऐसा सिर्फ रील्स के लिए कर रहा है, वरना कोई ऐसा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

शादी का फोटोशूट तो कई बार देखा होगा, अब Divorce का भी देख लो, तस्वीरें हो रही हैं खूब वायरल

जागो जनता जागो वरना कोई आपको भी लगा देगा इस तरह से चूना, Video देखना ना भूलें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।