1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. टीचर से पड़ी डांट तो बच्चा बोला- 'पापा पुलिस में है, मार देगा गोली', Video हो रहा है खूब वायरल

टीचर से पड़ी डांट तो बच्चा बोला- 'पापा पुलिस में है, मार देगा गोली', Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 04:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपकी हंसी नहीं रुकेगी। टीचर से डांट पड़ने के बाद बच्चा अपनी टीचर को धमकाता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अकसर छोटे बच्चों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। टीचर जब भी बच्चे को पढ़ाई को लेकर डांटता है तो वो अजीबो-गरीब बहाने बनाने लगते हैं। अब तक सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जो आपने भी देखे होंगे। अभी कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें टीचर से बात करते हुए बच्चा 'मैंने खट्टी टॉफी खाई है, मैं कुछ भी कर सकता हूं' कहता हुआ नजर आता है। ऐसे ही सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बच्चे अपने पापा के प्रोफेशन की धमकी अपने टीचर को दे रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया?

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक्स (पहले ट्विटर) पर वायरल हो रहे वीडियो में बच्चा रोते हुए अपनी टीचर को बताता है कि उसके पापा पुलिस में हैं। इसके बाद टीचर जब उससे पूछती है कि, क्या करें आपके पापा पुलिस में हैं तो? टीचर को इसका जवाब देते हुए बच्चा कहता है, 'मार देगा गोली, संदूक के ऊपर रखी है।' इसके बाद टीचर पूछती है कि मुझे मारोगे तो बच्चा हां में अपना सिर घूमाता है। बच्चे के इस जवाब के कारण वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर @mpanktiya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'चाचा हमारे विधायक हैं पुराना हो गया, अब के बच्चे- पापा हमारे पुलिस में हैं मैडम जी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 20 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है- बच्चे मन के सच्चे।

ये भी पढ़ें-

रील्स की ऐसी लत लगना काफी खतरनाक हो सकता है, Video देखकर समझ आएगा पूरा मामला

ये क्या, शख्स ने गर्म तेल में बना डाली चाय, Viral Video देखकर भी नहीं होगा यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।