1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये क्या, शख्स ने गर्म तेल में बना डाली चाय, Viral Video देखकर भी नहीं होगा यकीन

ये क्या, शख्स ने गर्म तेल में बना डाली चाय, Viral Video देखकर भी नहीं होगा यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2024 03:16 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 03:16 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। एक शख्स तेल में चाय बनाता हुआ नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां कब क्या नजर आ जाए कोई कह नहीं सकता है। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। हैरान करने वाले वीडियो में कुछ ऐसा नजर आता है कि जिसके बारे में इंसान कभी कल्पना तक नहीं करता है और दूसरा आदमी वह काम कर देता है। कोई सोफे को गाड़ी जैसा बना देता है तो कोई ड्रम में इंजन फिट करके उसे वाशिंग मशीन की तरह काम में लाता है। अभी भी जो वीडियो वायरल हो रहा है, वो आपको पूरी तरह से हैरान कर देगा। आइए फिर आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपको घर में जब भी चाय पीने का मन करता होगा तो आप चूल्हे पर अपने लिए चाय बनाते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी बड़ी कढ़ाई में रखे गर्म तेल के अंदर चाय बनाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक हलवाई अपने सामने रखे कढ़ाई में चाय बना रहा है। दरअसल कढ़ाई में गर्म तेल है उसी में उसने चाय बनाने वाले बर्तन को रखते हुए चाय बना रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर thejusticmemes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में अकाउंट यूजर ने लिखा, 'तेल में चाय बन रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 62 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

प्री-वेडिंग शूट को एक अलग स्तर पर ले गई ये महिला, Video हो रहा है खूब वायरल

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर से आपका स्वागत है! डांस करके रील बनवाती एक महिला का Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।