1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर से आपका स्वागत है! डांस करके रील बनवाती एक महिला का Video वायरल

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर से आपका स्वागत है! डांस करके रील बनवाती एक महिला का Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2024 01:32 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 01:32 pm IST

एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला रील बनाने के लिए डांस करती हुई नजर आ रही है।

दिल्ली मेट्रो में डांस करके रील बनवाती हुई महिला- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो में डांस करके रील बनवाती हुई महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल हर किसी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेमस होना है। कुछ लोग फेमस होने के लिए मेहनत करते हैं और अच्छा कंटेट सोशल मीडिया पर अप्लोड करते हैं। अच्छे वीडियो देखने के बाद जनता उनकी तारीफ भी करती हैं। लेकिन अधिकतर लोग गानों पर डांस करते हुए ही वीडियो सोशल मीडिया पर अप्लोड करते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपने भी देखा होगा कि पब्लिक प्लेस जैसे सड़क, पार्क, मेट्रो आदि जगहों पर लोग डांस करते हुए रील बनाते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं और फिर लोग उस पर अपना रिएक्शन भी देते हैं।

दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला मेट्रो में रील बनवाती हुई नजर आ रही है। वीडियो में नजर आता है कि महिला गाने पर डांस करते हुए वीडियो बनवा रही है। इस दौरान मेट्रो में मौजूद हर इंसान की नजर उसी महिला पर टिकी हुई है। कई लोग तो महिला का वीडियो बी रिकॉर्ड कर रहे हैं। उन्हीं में से एक शख्स का रिकॉर्ड किया हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'देखिए दिल्ली मेट्रो में मनोरंजन जारी है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ठीक से ब्रेक लगाना चाहिए था पायलट को। दूसरे यूजर ने लिखा- दम है तो मुंबई लोकल में करके बताए।

ये भी पढ़ें-

सड़क पर दिखी ऐसी गाड़ी जिसने हर किसी के दिमाग का उड़ाया फ्यूज, Video देख आप भी हो जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर छाया 'Look Between Alphabets' का ट्रेंड, दिल्ली पुलिस समेत राजनौतिक दल भी कर रहे हैं पोस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।