1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर दिखी ऐसी गाड़ी जिसने हर किसी के दिमाग का उड़ाया फ्यूज, Video देख आप भी हो जाएंगे दंग

सड़क पर दिखी ऐसी गाड़ी जिसने हर किसी के दिमाग का उड़ाया फ्यूज, Video देख आप भी हो जाएंगे दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2024 12:51 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 12:51 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक गाड़ी नजर आ रही है जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे गाड़ी किसी एक्सीडेंट के बाद पलट गई है। मगर उस गाड़ी को पास से देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे।

वायरल वीडियो में दिखने वाली कार- India TV Hindi
वायरल वीडियो में दिखने वाली कार Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ ना कुछ ऐसा दिख ही जाता है जिसके बारे में किसी ने सोचा तक नहीं होता है। कभी कोई पुरानी गाड़ी को स्विमिगं पूल बनाकर उसमें मस्ती करता हुआ नजर आता है। तो कभी कोई स्कूटर का इस्तेमाल लिफ्ट की तरह करता है। इतना ही नहीं एक वीडियो ऐसा भी वायरल हुआ था जिसमें एक सोफे में इंजन और पेट्रोल टैंक सेट करके उसे एक कार की तरह सड़क पर दौड़ाते हुए नजर आया। आपने भी ऐसे वीडियो देखे ही होंगे जो आपके होश उड़ा दे। अगर नहीं देखा है तो फिर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा है, आप उसे देख लीजिए। आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। आइए फिर आपको उस वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

वीडियो में नजर आता है कि ट्रैफिक के कारण कुछ गाड़ियां सड़क पर रूकी हुई हैं। तभी एक शख्स की नजर ऐसी गाड़ी पर पड़ती है जो उसे हैरान कर देता है। शख्स उस गाड़ी का वीडियो बना लेता है जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखने वाली गाड़ी को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह गाड़ी सड़क पर पलट गई है। मगर जब गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि शख्स ने गाड़ी का डिजाइन ही कुछ ऐसा करवाया है। गाड़ी में शख्स ने ऊपर की तरफ 4 अधिक पहिए लगवाए हैं। इसके अलावा गाड़ी को ऊपर से ऐसा डिजाइन दिया गया है जैसी कोई भी गाड़ी नीचे से दिखती है। इसी कारण वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर car_repair_usa नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2.1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- डाउन टू अर्थ है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा- इस आदमी की जिंदगी उल्टी होगी। तीसरे यूजर ने लिखा- कोई मुझे समझाएगा कि ये कैसे हुआ। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये काफी अलग है।

ये भी पढ़ें-

सोशल मीडिया पर छाया 'Look Between Alphabets' का ट्रेंड, दिल्ली पुलिस समेत राजनौतिक दल भी कर रहे हैं पोस्ट

डॉली से मिलने के लिए दुबई पहुंचा पुनीत सुपरस्टार, Video सोशल मीडिया पर हो रहा है खूब वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।