1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ट्रैफिक में ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करती दिखी महिला, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

ट्रैफिक में ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करती दिखी महिला, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 23, 2024 05:45 pm IST,  Updated : Apr 23, 2024 05:45 pm IST

सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक नया वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। वीडियो में एक महिला ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करती हुई नजर आ रही है।

ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करती हुई महिला- India TV Hindi
ऑनलाइन मीटिंग अटेंड करती हुई महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

हर इंसान को अपनी जिंदगी सुचारू रूप से चलाने के लिए काम करना ही पड़ता है। दिन की शुरुआत होते ही हर इंसान जो काम करता है, वो अपने ऑफिस के निकल जाता है और एक फिक्स समय तक वहां काम करता है। कई बार ऐसा भी होता है कि उसे अधिक समय तक रुककर ऑफिस में काम करना पड़ता है। शायद आपने भी कई बार ऐसे काम किया होगा। लेकिन क्या आपने कभी घर जाते समय रास्ते में कोई काम या फिर काम से जुड़ी कोई मीटिंग अंटेड की है। आपने भले ऐसा कुछ ना किया हो मगर एक महिला ऑनलाइन मीटिंग अटेंड कर रही है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने Work From Home तो कई बार सुना और किया भी होगा। लेकिन अब आपको Work From Traffic भी देखने को मिल जाएगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक महिला अपनी स्कूटी पर बैठी हुई है और उसके एक हाथ में मोबाइल है। वीडियो रिकॉर्ड करने वाला शख्स फोन पर जूम करता है तो नजर आता है कि महिला कोई ऑनलाइन मीटिंग अटेंड कर रही है। राहत की बात यह है कि महिला इस मीटिंग को तब अटेंड कर रही है जब वह ट्रैफिक के कारण एक जगह पर रूकी हुई है। वीडियो बनाने वाला शख्स ट्रैफिक की तरफ भी कैमरा करता है और तब नजर आता है कि सड़क पर काफी लंबा ट्रैफिक लगा हुआ है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Sun46982817Shan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में टेक्स्ट के जरिए लिखा है, 'वर्क फ्रॉम ट्रैफिक, बेंगलुरु में एक नॉर्मल दिन।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 69 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये गैरकानूनी है, गाड़ी चलाते समय या वाहन चलाते समय संचार अनुप्रयोगों का उपयोग नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें-

कैब पर लिखे मैसेज को पढ़कर लड़कों का छलका दर्द, इमोशनल होकर बोले- 'बात में पूरी तरह दम है', देखें Video

शख्स का जुगाड़ देखकर तो TATA वाले भी अपना सिर पकड़ लेंगे, Viral Video देखकर पब्लिक ने किया कमेंट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।