1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स का जुगाड़ देखकर तो TATA वाले भी अपना सिर पकड़ लेंगे, Viral Video देखकर पब्लिक ने किया कमेंट

शख्स का जुगाड़ देखकर तो TATA वाले भी अपना सिर पकड़ लेंगे, Viral Video देखकर पब्लिक ने किया कमेंट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 23, 2024 04:04 pm IST,  Updated : Apr 23, 2024 04:06 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शख्स का तगड़ा जुगाड़ देखने को मिला। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने भी रिएक्ट करना शुरू कर दिया।

शख्स ने साइड व्यू के लिए लगाया नॉर्मल मिरर- India TV Hindi
शख्स ने साइड व्यू के लिए लगाया नॉर्मल मिरर Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में रहने वाले लोग जुगाड़ खोजने और उससे अपना काम चलाने में काफी तेज होते हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं, सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो कह रहे हैं। हर कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो ही जाता है जिसमें लोग जुगाड़ से अपना काम निकालते हुए नजर आ जाते हैं। कभी कोई खराब स्कूटर का इस्तेमाल लिफ्ट की तरह करता है तो कभी कोई ड्रम में मशीन फिट करके उसे वाशिंग मशीन बना देता है। इस तरह के सभी वीडियो इंसान के होश उड़ा देते हैं। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आप सभी के पास कोई ना कोई वाहन तो जरूर ही होगा। हर वाहन साइज और लुक में अलग होता है मगर कुछ चीजें सभी में एक जैसे होते हैं। इन्हीं में से एक आइटम है साइड व्यू मिरर है। वाहन चाहे चार पहिया हो, दो पहिया हो या फिर तीन पहिया वाला हो, सभी में साइड व्यू मिरर जरूर होता है। यह मिरर इसलिए लगाया जाता है ताकि वाहन चालक को पीछे से आ रहे दूसरे वाहन आसानी से दिख जाए। अब अगर आपके वाहन में यह मिरर टूट जाए तो क्या करेंगे। जाहिर सी बात है कि आप नया मिरर गाड़ी में लगवाएंगे। मगर एक शख्स ने पैसा बचाने के चक्कर में साइड व्यू के लिए घर वाला छोटा मिरर लगा दिया, जिसमें हर रोज लोग अपना चेहरा देखते हैं। इसी कारण से वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jibran_jazzy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 6.9 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यह ग्रेट प्रॉब्लम सॉल्वर है। दूसरे यूजर ने लिखा- वो मिरर कुछ ज्यादा महंगा था इसलिए इसे लगा लिया। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई 5 हजार कौन खर्च करेगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- जब साइड मिरर सैलरी से ज्यादा महंगा हो।

ये भी पढ़ें-

आखिर क्यों कर्मचारी 6 महीने या साल भर में ही छोड़ देता है नौकरी? HR एग्जीक्यूटिव ने बताए 4 कारण

फ्लाइट में महिला ने किया कुछ ऐसा कि भड़के लोग, बोले- 'शर्म आनी चाहिए आपको', देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।