1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसा जुगाड़ कोई और कर सकता है क्या? शख्स ने ऑटो की छत पर उगा दी घास, Video हो रहा है खूब वायरल

ऐसा जुगाड़ कोई और कर सकता है क्या? शख्स ने ऑटो की छत पर उगा दी घास, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 23, 2024 12:53 pm IST,  Updated : Apr 23, 2024 12:53 pm IST

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक ऑटो का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल इसलिए हो रहा है क्योंकि शख्स ने अपने ऑटो की छत पर जुगाड़ करके घास उगा दिया है।

शख्स ने अपने ऑटो पर उगाई घास- India TV Hindi
शख्स ने अपने ऑटो पर उगाई घास Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में जुगाड़ करने वालों की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो दिख ही जाते हैं जिसमें लोग अपने जुगाड़ के साथ नजर आते हैं। कभी लोग गाड़ी में स्विमिंग पूल का मजा लेते हुए नजर आते हैं तो कभी कोई अपने स्कूटर का इस्तेमाल एक लिफ्ट की तरह करता हुआ दिख जाता है। सोशल मीडिया ऐसे तमाम वीडियो से भरा हुआ है जिसमें लोग ऐसे-ऐसे जुगाड़ दिखाते हैं जिसके बारे में कोई सोच तक नहीं सकता है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है।

ऐसा जुगाड़ कभी देखा है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपने ऑटो की छत को पूरी तरह से बोरी से ढक दिया है। ये बोरियां नीचे ना गिर जाए इसके लिए उसने उन्हें अच्छे से बांध भी दिया है। इतना ही नहीं इन बोरियों में उगी हुई घास भी नजर आ रही है। शख्स ने शायद ऑटो की छत और बोरियों के बीच में कुछ ऐसा डाला होगा जिससे ये घास उग रहे हैं। इसी कारण यह ऑटो काफी अलग लग रहा है और वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने बताया इसका नुकसान

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर pooran_dumka नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12.7 मिलियन लोगों ने देख लिया है और 6 लाख से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने इस जुगाड़ से होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए लिखा- टेंपो की छत में जंग लग जाएगा। दूसरे यूजर ने लिखा- लोग 10 या 20 ही देते हैं, फ्री में तुम ऑटो खराब कर रहे हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- 6 महीने में ये रिक्शा भंगार बन जाएगा।

ये भी पढ़ें-

इसे ही कहते हैं कर्म का फल मिलना, वायरल Video को देखकर आप भी होंगे सहमत

शादी के कार्ड पर ऐसी बात कौन लिखता है भाई! फोटो सोशल मीडिया पर हो रही जमकर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।