1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Russian लड़की के साथ शख्स ने भोजपुरी गाने पर किया डांस, Video सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

Russian लड़की के साथ शख्स ने भोजपुरी गाने पर किया डांस, Video सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 22, 2024 05:59 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 05:59 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का इंडिया गेट के सामने डांस करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन वह अकेले नहीं एक रसियन लड़की के साथ डांस कर रहा है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर ना जाने कितने ही वीडियो अप्लोड किए जाते हैं। हर रोज अप्लोड होने वाले वीडियो में से कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी होते हैं। किसी वीडियो में लोग लड़ते हुए दिख जाएंगे तो किसी वीडियो में शख्स अपना टैलेंट दिखाता हुआ नजर आता है। इनके अलावा रील बनाते हुए लड़के और लड़कियों का भी वीडियो वायरल होता है। सोशल मीडिया पर इस समय एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़का डांस करते हुए रील बना रहा है।

वीडियो में क्या नजर आया?

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे वीडियो में शख्स भोजपुरी गाना 'राजा जी' पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। लेकिन शख्स के साथ एक रसियन गर्ल भी डांस कर रही है। लड़का गाने पर एक स्टेप करता और उसे देखने के बाद लड़की भी उसी स्टेप पर डांस करने लगती है। दोनों यह डांस इंडिया गेट के सामने करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के ऊपर कैप्शन में लिखा है, 'रसियन गर्ल के साथ डांस, ये तो रिकॉर्ड बना दिया। मैम ने क्या डांस किया।'

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर harsh_tivari_dancer नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5.3 मिलियन लोगों ने देख लिया है और वीडियो को 2 लाख 37 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कुछ भी कहो, डांस बहुत मस्त किया है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई तुझे कोई मारता नहीं है क्या? तीसरे यूजर ने लिखा- सभी सफेद लड़कियां रसियन नहीं होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई अब रूस से भी वॉर कराने की सोच रहे हो क्या?

ये भी पढ़ें-

Question Paper पर लिखा ऐसा इंस्ट्रक्शन कि पढ़कर हंसने लगेंगे आप, पब्लिक कर रही है मजेदर कमेंट्स

'कोई बड़ा पदाधिकारी आए तो...' कहते हुए बेटे ने अपने पापा को दिया बड़ा सरप्राइज, Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।