1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देख लो टपरी पर चाय पिलाने वाला डॉली खुद बुर्ज खलीफा में पी रहा है कॉफी, Video सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

देख लो टपरी पर चाय पिलाने वाला डॉली खुद बुर्ज खलीफा में पी रहा है कॉफी, Video सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 22, 2024 06:55 pm IST,  Updated : Apr 22, 2024 06:55 pm IST

सोशल मीडिया पर डॉली चायवाले का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।

बुर्ज खलीफा में डॉली चायवाला- India TV Hindi
बुर्ज खलीफा में डॉली चायवाला Image Source : SOCIAL MEDIA

आज के टाइम पर शायद ही कोई ऐसा होगा जो डॉली चायवाले को नहीं जानता हो। नागपुर में अपनी टपरी पर चाय बेचने वाले डॉली को वह हर इंसान जानता है जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहता है। अजीब स्टाइल में चाय बेचने के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल होने वाला डॉली आज सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन चुका है। बड़े-बड़े ब्रांड डॉली चायवाले से अपने प्रोडक्ट का प्रचार करवा रहे हैं। आपको बता दें डॉली चायवाला इतना फेमस इसलिए हुआ है क्योंकि बिल गेट्स ने डॉली के हाथ की चाय पी और फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। अब डॉली का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि डॉली एक महंगी गाड़ी में आता है और बुर्ज खलीफा के सामने उतरता है। इसके बाद वह अपने दोस्तों से मिलता है और उनके साथ बुर्ज खलीफा में जाता है। वहां एक स्टाफ उसे बुर्ज खलीफा की जानकारी देता हुआ नजर आता है। इसके बाद डॉली टॉप फ्लोर पर जाता है और वहां से नजारा देखने के बाद कॉफी पीने के लिए अपने दोस्तों के साथ बैठता है। इसके बाद वह वहां जाता हुआ नजर आता है। इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डॉली ने खुद शेयर किया और लिखा, 'एक कॉपी पीने बुर्ज खलीफ के टॉप पर गए।'

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 10 लाख 45 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- सब को चाय पिला रहा है और खुद कॉफी पी रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- जब किस्मत साथ दे तो अच्छे-अच्छे को झुकना पड़ता है। तीसरे यूजर ने लिखा- अब से मैं भी चाय बेचूंगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये बिल गेट्स की ताकत है।

ये भी पढ़ें-

Russian लड़की के साथ शख्स ने भोजपुरी गाने पर किया डांस, Video सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

Question Paper पर लिखा ऐसा इंस्ट्रक्शन कि पढ़कर हंसने लगेंगे आप, पब्लिक कर रही है मजेदर कमेंट्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।