सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अनोखी दुनिया है। यहां एक तरफ लोगों को गुस्सा दिलाने वाले वीडियो वायरल होते हैं तो वहीं दूसरी तरफ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जिसमें लोगों का टैलेंट देखने को मिलता है। हर दिन दोनों तरह के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। इस समय एक टैलेंटेड शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपना टैलेंट दिखा रहा है जिसे देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वह वीडियो में कैसा टैलेंट दिखा रहा है।
Related Stories
वीडियो में क्या दिखा?
आपने ऐसे कई कलाकारों को जानते या फिर मिले होंगे जो किसी ना किसी इंस्ट्रूमेंट को बजाने में माहिर होता है। वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो अकेले कई इंस्ट्रूमेंट बजा सकते हैं। लेकिन क्या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं जो अपने मुंह से ही अलग-अलग इंस्ट्रूमेंट को बजा सकता हो। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने मुंह से ही वायलिन, सितार, शहनाई जैसे इंस्ट्रूमेंट बजाकर दिखा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @TechAndCricket नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने शख्स को चलता फिरता म्यूजित इंस्ट्रूमेंट बताया। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- सच में टैलेंटेड आदमी है। दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा टैलेंट है, बनाए रखो। तीसरे यूजर ने लिखा- टैलेंट है बॉस।
ये भी पढ़ें-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है नीले चावल की रेसीपी, Video देखकर इंटरनेट की जनता ने किया रिएक्ट
Reel बनाने वालों को दिल्ली मेट्रो ने दिया जरूरी संदेश, फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल