1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देख लो, ये नजारा बड़े से बड़े रेलवे स्टेशन पर भी नहीं दिखेगा, Video हो रहा है खूब वायरल

देख लो, ये नजारा बड़े से बड़े रेलवे स्टेशन पर भी नहीं दिखेगा, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 19, 2024 10:35 am IST,  Updated : Apr 19, 2024 10:35 am IST

सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद लोग मजेदार रिएक्शन भी दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं जिसमें लोग डांस, एक्टिंग, अजीबो-गरीब हरकत करते हुए नजर आते हैं। ये वीडियो देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों के होते हैं। मगर सोशल मीडिया पर जैसे ही उत्तर प्रदेश और बिहार का कोई वीडियो वायरल होता है, उसे देखने के बाद लोग हैरान होते हैं और साथ ही मजेदार कमेंट्स भी करते हैं। इस समय बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ ऐसा नजर आया है जो आपको आमतौर पर कभी देखने को नहीं मिलेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आया।

ऐसा नजारा कभी देखा है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक प्लेटफॉर्म पर कुछ लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए भागते हुए जा रहे हैं। इसी बीच दिखता है कि प्लेटफॉर्म पर ही एक शख्स साइकिल चलाते हुए आ रहा है। आपने आजतक बड़े से बड़े रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर भी ऐसा नहीं देखा होगा। वीडियो में इसके बाद जो दिखता है, उसे देखने के बाद तो आप अपना सिर पकड़ लेंगे। साइकिल पर आ रहा शख्स एक कोच के गेट के पास जाता है और उसमें चढ़ जाता है। हैरानी की बात यह है कि वह शख्स अपनी साइकिल को लेकर ट्रेन के अंदर चढ़ता है। इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Divyaprakas8 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'क्या ऐसा देखा है कहीं और?' उसके नीचे बताया है कि यह मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 81 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- यूपी और बिहार में कुछ भी हो सकता है, वहां सब कुछ सिलेबस से बाहर है। दूसरे यूजर ने लिखा- देखा था कुछ साल पहले, बहुत साल से नहीं देखा है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये सब नही होगा तब देश में मजा नहीं है।

ये भी पढ़ें-

Dubai में आई बाढ़ से बचने के लिए बिल्ली ने कार का लिया सहारा, Video देखकर पसीज जाएगा आपका भी दिल

Dhoni से लखनऊ के फैंस की खास डिमांड, मैच से पहले वायरल हो रहे हैं बैनर की फोटो, आपने देखा क्या?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।