1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जब एक Mathematician फल बेचने लगे तो ऐसा ही होता है, फोटो देखकर याद आ जाएंगे स्कूल के दिन

जब एक Mathematician फल बेचने लगे तो ऐसा ही होता है, फोटो देखकर याद आ जाएंगे स्कूल के दिन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 22, 2024 10:52 am IST,  Updated : Apr 22, 2024 10:52 am IST

सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें कच्चे आम की कीमत लिखी हुई है। लेकिन शख्स ने इस तरीके से कीमत लिखा कि देखकर हैरान हो जाएंगे।

वायरल हो रही फोटो- India TV Hindi
वायरल हो रही फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां कब क्या नजर आ जाए कोई पहले से इसका अंदाजा नहीं लगा सकता है। किसी दिन अजीबो-गरीब हरकत करते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो किसी दिन अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाले अंकला या फिर आंटी का वीडियो वायरल हो जाता है। खैर अब आम का मौसम आने वाला है तो सोशल मीडिया पर आम से जुड़ी एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो को देखने के बाद आप अपनी कॉपी और पेन लेकर बैठा जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि आप ऐसा क्यों करेंगे?

सोशल मीडिया पर फोटो हुआ वायरल

इस समय अधिकतर जगह के मार्केट में कच्चे आम बिकने लगे हैं और कुछ ही समय बाद पके हुए आम भी नजर आने लगेंगे। अब आम को बेचने का अलग-अलग तरीका तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर आम की कीमत बताने का अनोखा तरीका वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है जिसमें कुछ कच्चे आम नजर आ रहे हैं। उनके ऊपर एक बोर्ड लगाकर अनोखे तरीके में आम की कीमत लिखी हुई है। मैथ के सवाल की तरह शख्स ने एक किलो आम की कीमत लिखी हुई है।

यहां देखें वायरल फोटो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो को @ChapraZila नाम के अकाउंट के शेयर किया गया है। फोटो शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने लिखा, 'जब आम बेचने वाला गणितज्ञ हो , कोई तो बता दो क्या भाव बेच रहा ये?' खबर लिखे जाने तक फोटो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये अचार का आम है, पूछिए पका आम कितने दिन में आएगा। वहीं कई यूजर्स ने इसे सॉल्व करते हुए एक किलो आम की कीमत बताई है। लोगों ने कमेंट में 60 रुपये लिखकर इसका जवाब दिया है।

ये भी पढ़ें-

चुनावी ग्लैमर बनकर सोशल मीडिया पर छाई सहारनपुर की पोलिंग ऑफिसर, Video हुआ वायरल

आशिकों ने मेट्रो स्टेशन को बनाया आशिकी का अड्डा, अश्लील हरकत करते कपल का Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।