1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आशिकों ने मेट्रो स्टेशन को बनाया आशिकी का अड्डा, अश्लील हरकत करते कपल का Video वायरल

आशिकों ने मेट्रो स्टेशन को बनाया आशिकी का अड्डा, अश्लील हरकत करते कपल का Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 19, 2024 03:30 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 03:30 pm IST

सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

आप अगर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो आपने गौर किया होगा कि हर दिन कोई ना कोई वीडियो ऐसा वायरल जरूर होता है जो दिल्ली मेट्रो या फिर मेट्रो स्टेशन का होता है। किसी वीडियो नजर आता है कि महिलाएं मेट्रो के अंदर डांस कर रही हैं। तो किसी वीडियो में सीट के लिए लोग लड़ते हुए नजर आते हैं। इनके अलावा मेट्रो का एक वीडियो और वायरल होता है जिसमें कपल्स अश्लील हरकत करते हुए नजर आते हैं। ऐसा ही एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक कपल किसी मेट्रो स्टेशन पर खड़ा है। वीडियो में यह भी दिखता है कि लड़का लड़की को गले लगाकर उसे Kiss कर रहा है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है कि मेट्रो स्टेशन पर और भी लोग मौजूद हैं। वहां कोई बच्चा भी हो सकता है जिसपर इसे देखने के बाद गलत प्रभाव पड़ सकता है। स्टेशन पर खड़े किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

कपल की अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग अकाउंट से काफी शेयर किया जा रहा है। आपने ऊपर जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर mr_barwaliya नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 36 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

कुछ अंडों के चक्कर में आंटीजी सोशल मीडिया पर हो गईं वायरल, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

बेटे के हाथ लगी बाप की मार्कशीट तो सोशल मीडिया पर खोल दी पोल, रिजल्ट जानकर हो जाएंगे हैरान, देखें Video

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।