सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक दिन अगर 10 वीडियो वायरल होते हैं तो इसमें से आपको 2-3 वीडियो दिल्ली मेट्रो के ही नजर आएंगे। हमारा कहने का मतलब है कि हर दिन सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का कोई ना कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। किसी वीडियो में सीट के लिए लोग लड़ते हुए नजर आते हैं तो किसी में अजीबो-गरीब हरकत करते हुए नजर आते हैं। इतना ही नहीं कुछ लड़के-लड़कियां मेट्रो में रील बनाते हुए भी नजर आते हैं। अभी ये सब चल ही रहा था कि अब महिलाओं ने अपने मनोरंजन के लिए मेट्रो में डांस करना शुरू कर दिया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Related Stories
वीडियो में क्या दिखा?
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर मेट्रो के लास्ट कोच का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ महिलाएं गाना या फिर गीत गाते हुए डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वहीं उनकी ग्रुप की कुछ दूसरी महिलाएं नीचे फ्लोर पर बैठकर उन्हें देख रही हैं। मेट्रो में मौजूद सभी यात्री उन महिलाओं को डांस करते हुए देख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @prof_desi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- वाह अब ये भी कम्पटीशन में उतर आई। दूसरे यूजर ने लिखा- दिल्ली मेट्रो ही कॉमेडी है। तीसरे यूजर ने लिखा- यहां सब कुछ संभव है। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये और बाकी रह गया था बस।
ये भी पढ़ें-
देख लो, ये नजारा बड़े से बड़े रेलवे स्टेशन पर भी नहीं दिखेगा, Video हो रहा है खूब वायरल
Dubai में आई बाढ़ से बचने के लिए बिल्ली ने कार का लिया सहारा, Video देखकर पसीज जाएगा आपका भी दिल