1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. होली के दिन कब तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बताया टाइम और गाइडलाइन

होली के दिन कब तक बंद रहेगी दिल्ली मेट्रो, DMRC ने बताया टाइम और गाइडलाइन

 Written By: Amar Deep
 Published : Mar 22, 2024 04:08 pm IST,  Updated : Mar 22, 2024 04:08 pm IST

होली के दिन दिल्ली मेट्रो का संचालन कुछ समय के लिए नहीं होगा। इसके लिए डीएमआरसी के द्वारा एक्स पर जानकारी दी गई है।

दिल्ली मेट्रो।- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो। Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: पूरे देश में अभी से होली की धूम देखी जा रही है। इस दौरान कई सेवाएं रोक भी दी जाएंगी। ऐसे में होली के दिन दिल्ली मेट्रों को भी कुछ समय के लिए रोकने का फैसला लिया गया है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो की सेवाएं 25 मार्च को होली के दिन दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगी। दोपहर 2:30 के बाद से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरू की जाएंगी। दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। दिल्ली के आधिकारिक एक्स अकाउंट डीएमआरसी पर इस बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

डीएमआरसी ने एक्स पर दी जानकारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार टर्मिनल स्टेशनों और गैर-टर्मिनल स्टेशनों पर दोपहर 2.30 बजे के बाद मेट्रो सेवाओं का परिचालन होगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) द्वारा जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि ''होली के त्योहार के दिन 25 मार्च (सोमवार) को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे तक उपलब्ध नहीं रहेंगी। आगे बताया गया है कि ''मेट्रो ट्रेन सेवाएं 25 मार्च को टर्मिनल स्टेशनों से सभी लाइनों पर दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।’’

आप के प्रदर्शन के चलते मेट्रो प्रभावित

बता दें कि दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस की सलाह पर शुक्रवार को भी कई मेट्रो स्टेशनों को बंद रखा गया है। दिल्ली मेट्रो की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक फिलहाल शुक्रवार को ITO मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इसके बाद लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ और सड़कें भी हैं जहां यातायात प्रभावित रहने वाला है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि, विशेष व्यवस्था के कारण कृष्ण मेनन मार्ग, मोतीलाल नेहरू मार्ग, जनपथ, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर यातायात प्रभावित रह सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अगली सूचना मिलने तक इन रास्तों का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है। 

यह भी पढ़ें- 

पुलिस की हिरासत में पहुंची आतिशी और सौरभ भारद्वाज, केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हो रहा विरोध प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर आतिशी ने उठाए सवाल, कहा- ईडी की कस्टडी में जान को खतरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।