1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Reel बनाने वालों को दिल्ली मेट्रो ने दिया जरूरी संदेश, फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

Reel बनाने वालों को दिल्ली मेट्रो ने दिया जरूरी संदेश, फोटो सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 22, 2024 11:39 am IST,  Updated : Apr 22, 2024 11:39 am IST

सोशल मीडिया पर एक बोर्ड की फोटो काफी वायरल हो रही है जिसे दिल्ली मेट्रो की तरफ से एक मेट्रो स्टेशन पर लगाया गया है।

दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लगे बोर्ड की फोटो- India TV Hindi
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर लगे बोर्ड की फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल आप जब भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आते होंगे तो आपको कोई ना कोई वीडियो ऐस दिख ही जाता होगा जो दिल्ली मेट्रो के अंदर या फिर मेट्रो स्टेशन का हो। वैसे तो लड़ाई-झगडे के भी वीडियो वायरल होते हैं मगर ज्यादातर वीडियो ऐसे होते हैं जिसमें लोग रील मेट्रो के अंदर या स्टेशन पर रील बनाते हुए नजर आते हैं। कुछ लोगों की इस हरकत के कारण दूसरों को भी परेशानी होती है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं तो लोग भी अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। इस बार एक बोर्ड की फोटो वायरल हो रही है जिसमें दिल्ली मेट्रो ने रील बनाने वालों के लिए एक संदेश लिखा है। आइए आपको बताते हैं कि इस बोर्ड पर क्या लिखा है?

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

आपने कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या फिर सीधे तौर पर मेट्रो के अंदर लोगों को रील बनाते हुए देखा होगा। ऐसे लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो ने एक बोर्ड लगाकर उन्हें एक मैसेज दिया है। बोर्ड पर लिखा है, 'मेट्रो के सफर में बेवजह/अनाधिकृत रूप से ना बनायें Reel, एक जिम्मेदार यात्री कर तरह सफर करें और अच्छा करें Feel.' इस मैसेज के जरिए दिल्ली मेट्रो लोगों को जागरूक कर रहा है और उन्हें रील बनाने से रोक रहा है। इस बोर्ड को एक मेट्रो स्टेशन पर लगाया गया है जिसकी फोटो वायरल हो रही है। मगर यह बोर्ड किस स्टेशन का है और फोटो कब की है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @ShoneeKapoor नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में अकाउंट यूजर ने लिखा- अगर दिल्ली मेट्रो उन क्रिंग रील निर्माताओं के खिलाफ जुर्माना लगा दे तो वह इस पैसे के साथ सबसे अमीर संस्थान बन सकता है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 2 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है।

ये भी पढ़ें-

जब एक Mathematician फल बेचने लगे तो ऐसा ही होता है, फोटो देखकर याद आ जाएंगे स्कूल के दिन

CSK का ऐसा तगड़ा फैन शायद ही कोई दूसरा होगा, वेंडिग कार्ड के जरिए दिखाया अपना प्यार, फोटो हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।