1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. CSK का ऐसा तगड़ा फैन शायद ही कोई दूसरा होगा, वेंडिग कार्ड के जरिए दिखाया अपना प्यार, फोटो हो रहा है वायरल

CSK का ऐसा तगड़ा फैन शायद ही कोई दूसरा होगा, वेंडिग कार्ड के जरिए दिखाया अपना प्यार, फोटो हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 19, 2024 06:42 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 06:42 pm IST

सोशल मीडिया पर इस समय एक वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई थोड़ी देर के लिए कन्फ्यूज हो रहा है। कार्ड को देखने के बाद आपका भी हैरान होना तय है।

वायरल हो रहा वेडिंग कार्ड- India TV Hindi
वायरल हो रहा वेडिंग कार्ड Image Source : SOCIAL MEDIA

इस समय देश भर के क्रिकेट प्रेमी काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें हर रोज शाम को IPL जो देखने को मिल रहा है। हर कोई अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट कर रहा है। कोई घर में बैठकर अपनी फेवरेट टीम को सपोर्ट कर रहा है, तो कोई स्टेडियम में जाकर अपना प्यार दिखा रहा है। अपनी फेवरेट टीम के प्रति अपना प्यार दिखाने का तरीका हर किसी का अलग-अलग होता है। लेकिन सबस यूनिक तरीका एक कपल का निकला। सोशल मीडिया पर उनका यूनिक तरीका वायरल भी हो रहा है।

फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है जो देखने पर एक मैच टिकट जैसा नज आता है। लेकिन शक तब होता है जब दोनों ही तरफ CSK का लोगो नजर आता है। फोटो को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि यह कोई मैच का टिकट नहीं बल्कि एक वेडिंग कार्ड है, जिसे टिकट जैसा छपवाया है। शख्स CSK का इतना तगड़ फैन है कि उसने पूरे टिकट को उसी रंग का छपवाया जो चेन्नई टीम का है। एक तरफ दूल्हे का नाम तो दूसरी तरफ दुल्हन का नाम है। शादी का समय इस तरह लिखा है जैसे वह मैच का समय हो। इतना ही नहीं अन्य जानकारियां भी इसी अंदाज में दी गई है। फोटो को देखने के बाद आप भी हिल जाएंगे।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को इंस्टाग्राम पर cskfansofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 87 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। पोस्ट को देखने के बाद लोग कपल को शादी के लिए बधाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

चुनावी ग्लैमर बनकर सोशल मीडिया पर छाई सहारनपुर की पोलिंग ऑफिसर, Video हुआ वायरल

ये आंटी तो बड़ी जिद्दी हैं! बिना टिकट दूसरे की सीट पर बैठी महिला और फिर उठने से किया मना, Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।