1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये आंटी तो बड़ी जिद्दी हैं! बिना टिकट दूसरे की सीट पर बैठी महिला और फिर उठने से किया मना, Video वायरल

ये आंटी तो बड़ी जिद्दी हैं! बिना टिकट दूसरे की सीट पर बैठी महिला और फिर उठने से किया मना, Video वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 19, 2024 04:26 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 04:26 pm IST

वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला ट्रेन में दूसरे लोगों से बहस करती हुई नजर आ रही है। महिला की बहस इस वजह से हो रहा है क्योंकि वह बिना टिकट के दूसरे शख्स की सीट पर बैठ गई है।

टिकट के बिना किसी और की सीट पर बैठ गई महिला- India TV Hindi
टिकट के बिना किसी और की सीट पर बैठ गई महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल ट्रेन की कैसी हालत है, इसके वीडियो हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। किसी ट्रेन के टॉयलेट में लोग सफर कर रहे हैं तो किसी ट्रेन का 3AC कोच जनरल को भी फेल कर दे रहा है। वहीं किसी ट्रेन में बिन टिकट लिए लोग इतने भर जा रहे हैं कि टिकट वालों को ही जाने की जगह नहीं मिल रही है। इस समय सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो ट्रेन का ही है। वीडियो में एक महिला लोगों से बहस करती हुई नजर आ रही है। आइए आपको बताते हैं कि यह बहस किस बात को लेकर हो रही है और किससे हो रही है।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला किसी दूसरे की सीट पर बैठी हुई है। जिस शख्स की वह सीट है, वो उसे उठने के लिए कहता है तो महिला भड़क जाती है और कहने लगती है कि यह मेरी सीट है। महिला कहती है TTE के आने का इंतजार कीजिए। जिस शख्स की सीट है वह कहता है कि खड़े होकर इंतजार कीजिए लेकिन महिला इससे भी इंकार कर देती और कहती हैं कि, 'मैं सुनने वाली नहीं हूं। मैं यहां बैठी हूं और बैठी रहूंगी।' उस महिला को एक दूसरी महिला भी उठने के लिए कहती है मगर वह उसकी भी नहीं सुनती। पूरे वीडियो में लोग उसे सीट से उठने के लिए कहते हैं मगर महिला किसी की नहीं सुनती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ कैप्शन में जानकारी देते हुए बताया है कि, 'ट्रेन में एक महिला और अन्य यात्री के बीच क्लेश हुआ क्योंकि महिला बिना टिकट के आरक्षित सीट पर बैठी है। उसने उठने से इनकार कर दिया है और आस-पास के सभी लोगों से बहस कर रही है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 22 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- रेल के किसी भी डिब्बे में चले जाओ, क्लेश मिल जाएगा आपको। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ लोग पर परेशान कर देते हैं। एक यूजर ने लिखा- अम्मा पगला गई है।

ये भी पढ़ें-

आशिकों ने मेट्रो स्टेशन को बनाया आशिकी का अड्डा, अश्लील हरकत करते कपल का Video वायरल

कुछ अंडों के चक्कर में आंटीजी सोशल मीडिया पर हो गईं वायरल, Video देख लोगों ने भी किया रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।