1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपके अंदर है ऐसी ताकत? Video आप सभी को कर देगा पूरी तरह से दंग

क्या आपके अंदर है ऐसी ताकत? Video आप सभी को कर देगा पूरी तरह से दंग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 19, 2024 12:53 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 12:53 pm IST

वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी ताकत दिखाता हुआ नजर आ रहा है। सड़क पर खड़ी एक गाड़ी को अकेले ही साइड में कर देता है, जिसके बाद वीडियो वायरल हो रहा है।

शख्स ने गाड़ी को धकेल कर किया साइड- India TV Hindi
शख्स ने गाड़ी को धकेल कर किया साइड Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन अलग-अलग वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखने के बाद लोग भी अलग-अलग रिएक्शन देते हैं। कभी पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते कपल का वीडियो वायरल होता है तो कभी ऐसा वीडियो वायरल होता है जिसमें किसी शख्स का टैलेंट देखने को मिल जाता है। अब जैसा वीडियो होता है, वैसा ही लोगों का रिएक्श भी होता है। मगर इस बार थोड़ा तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ना कुछ अश्लील है और ना ही कोई टैलेंट मगर हां इस वीडियो में एक शख्स अपनी ताकत दिखाता हुआ जरूर नजर आ रहा है।

शख्स ने कैसे दिखाई अपनी ताकत?

वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि दो शख्स एक साथ गाड़ी में कहीं जा रहे हैं। तभी नजर आता है कि सामने एक गाड़ी है जो थोड़ी टेढ़ी खड़ी है जिससे अपनी गाड़ी को निकालने में दिक्कत हो सकती थी। इसके बाद गाड़ी चला रहा शख्स बाहर निकलता है और दूसरी गाड़ी के पास पहुंचता है। इसके बाद वह शख्स अपनी ताकत दिखाते हुए उस गाड़ी को धकेलकर साइड में कर देता है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- गाड़ी हटाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। दूसरे यूजर ने लिखा- मुझे अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उसने अकेले कर दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- पाजी तुस्सी ग्रेट हो। वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा- मैं तो उतनी ही जगह में निकाल देता।

ये भी पढ़ें-

शाहरुख खान के डुप्लिकेट को लेकर चुनाव प्रचार करने निकली कांग्रेस, Video हो रहा है खूब वायरल

बस यही देखना रह गया था! दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के ग्रुप ने किया डांस, Video हुआ वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।