1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शाहरुख खान के डुप्लिकेट को लेकर चुनाव प्रचार करने निकली कांग्रेस, Video हो रहा है खूब वायरल

शाहरुख खान के डुप्लिकेट को लेकर चुनाव प्रचार करने निकली कांग्रेस, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 19, 2024 12:15 pm IST,  Updated : Apr 19, 2024 01:10 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता चुनाव के लिए प्रचार करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रचार के लिए शाहरुख खान के डुप्लिकेट को भी हायर किया है।

डुप्लिकेट शाहरुख खान के साथ प्रचार करते कांग्रेस के कार्यकर्ता- India TV Hindi
डुप्लिकेट शाहरुख खान के साथ प्रचार करते कांग्रेस के कार्यकर्ता Image Source : SOCIAL MEDIA

आज से देश में लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो गई है। आज यानी 19 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान किया जा रहा है। देश के अलग-अलग राज्यों की 102 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गए हैं। आज के बाद चुनाव के 6 चरण और बच जाएंगे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। वीडियो देखने के बाद लोग काफी मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ता चुनाव का प्रचार कर रहे हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने चुनाव रथ पर सवार होकर गली-मोहल्लों में जा रहे हैं। वीडियो में यह भी नजर आता है कि उनके बीच एक शख्स खड़ा है जिसे पहली बार देखकर ऐसा लगता है जैसे वह एक्टर शाहरुख खान है। मगर जैसे ही उस शख्स पर कैमरा जूम होता है, उसकी पोल खूल जाती है। दरअसल वह शख्स शाहरुख खान का डुप्लिकेट है। उसने शाहरुख खाने जैसा लुक किया हुआ है और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार कर रहा है। वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @KreatelyMedia नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'कांग्रेस ने अपने प्रचार के लिए डुप्लीकेट शाहरुख खान को हायर किया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 44 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- शायद असली वाला अफोर्ड नहीं हो रहा होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- बताओ शाहरुख खान का अपना अलग क्रेज है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई पैसा खत्म, इसे ही अफोर्ड कर सकते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- असली से पूछ लेते क्या पता वो भी मान जाता।

ये भी पढ़ें-

बस यही देखना रह गया था! दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के ग्रुप ने किया डांस, Video हुआ वायरल

देख लो, ये नजारा बड़े से बड़े रेलवे स्टेशन पर भी नहीं दिखेगा, Video हो रहा है खूब वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।