1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. प्री-वेडिंग शूट को एक अलग स्तर पर ले गई ये महिला, Video हो रहा है खूब वायरल

प्री-वेडिंग शूट को एक अलग स्तर पर ले गई ये महिला, Video हो रहा है खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2024 02:47 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 02:47 pm IST

सोशल मीडिया पर एक महिला का प्री-वेडिंग शूट कराते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला दुल्हन की तरह तैयार होकर जिम में फोटोशूट करवा रही है।

जिम में प्री-वेडिंग शूट करवाती हुई महिला- India TV Hindi
जिम में प्री-वेडिंग शूट करवाती हुई महिला Image Source : SOCIAL MEDIA

पहले की तुलना में आज होने वाली शादियों में काफी बदलाव आ गया है। पहले की शादी में आपको प्री-वेडिंग शूट देखने को नहीं मिला होगा। मगर आज की शादियों में यह काफी आम बात हो गई है। हर कोई शादी से पहले अपना प्री-वेडिंग शूट करवाता है। आपने भी ऐसे कई शूट देखे होंगे। मगर कुछ महिलाएं काफी अनोखे तरीके से प्री-वेडिंग शूट करवा रही हैं जिस कारण उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है। अभी कुछ दिनों पहले एक पार्क में एक्सरसाइज करके प्री-वेडिंग शूट कराती हुई महिला का वीडियो वायरल हुआ था। अब एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ अलग दिखा है।

जिम में प्री-वेडिंग शूट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक महिला पूरी तरह से दुल्हन की तरह तैयार है। वह महिला जिम में मौजूद है और डंबल से इंक्लाइन बेंच प्रेस लगा रही है। इस दौरान उसके सामने खड़ा उसका फोटोग्राफर उसकी फोटो खींच रहा है। इसके बाद महिला बाइसेप्स और ट्राइसेप्स का एक्सरसाइज करते हुए भी अपना फोटो शूट करवाती है। जिम में फोटो शूट करवाने के कारण महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अकाउंट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'वैसे भी शादी से डर लगता है और ऐसा प्री वेडिंग शूट देखकर तो आत्मा कांप गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 34 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- दूल्हे को डरा रही है क्या? दूसरे यूजर ने लिखा- भाई तू दुल्हन ला रहा है या रेस्लर।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली मेट्रो में एक बार फिर से आपका स्वागत है! डांस करके रील बनवाती एक महिला का Video वायरल

सोशल मीडिया पर छाया 'Look Between Alphabets' का ट्रेंड, दिल्ली पुलिस समेत राजनौतिक दल भी कर रहे हैं पोस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।