1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी का फोटोशूट तो कई बार देखा होगा, अब Divorce का भी देख लो, तस्वीरें हो रही हैं खूब वायरल

शादी का फोटोशूट तो कई बार देखा होगा, अब Divorce का भी देख लो, तस्वीरें हो रही हैं खूब वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 25, 2024 08:11 am IST,  Updated : Apr 25, 2024 08:11 am IST

इस दुनिया में आपने जो कुछ भी नहीं देखा है, वो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएगा। इस समय सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो तलाक के बाद एक महिला ने क्लिक करवाई हैं।

वायरल हो रही तस्वीरें- India TV Hindi
वायरल हो रही तस्वीरें Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किस दिन क्या नजर आए जाए कोई कह नहीं सकता है। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वह हर चीज नजर आ जाती है जो आपने कभी खुद नहीं देखा होता है। अब तक आपने शादी का फोटोशूट, प्री-वेडिंग फोटोशूट तो काफी देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी महिला को Divorce का फोटोशूट करवाते हुए देखा है। जी हां, इस समय सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी ही तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो महिला ने अपने Divorce के बाद क्लिक करवाई हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया कौन-कौन सी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

ऐसा फोटोशूट देखा है कभी?

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स(पहले ट्विटर) पर कुछ फोटो वायरल हो रही हैं। वायरल हो रहे पहले फोटो में महिला एक फोटो को फाड़ रही है जिसमें वह और उसका पति दोनों साथ में है। इसके बाद बारी आती है दूसरे फोटो की। इस फोटो में महिला एक फोटो को अपने पैरों से कुचलती हुई नजर आ रही है। वहीं तीसरी फोटो में महिला ने अपने हाथ में Divorced का बैनर लिए खड़ी नजर आ रही है। ये तीनों फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल फोटो

इस फोटो को एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फोटो को शेयर करते हुए अकाउंट यूजर ने लिखा- शादी का फोटोशूट तो बहुत बार देखा होगा लेकिन पेश है पहली बार Divorce का फोटोशूट। खबर लिखे जाने तक पोस्ट को 7 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। इस पोस्ट को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, प्री-वेडिंग शूट से लेकर पूरा पैकेज।

ये भी पढ़ें-

जागो जनता जागो वरना कोई आपको भी लगा देगा इस तरह से चूना, Video देखना ना भूलें

नागिन डांस के बाद पेश है स्पेशल कोबरा डांस, Video देखकर लोग ले रहे हैं जमकर मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।