1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जागो जनता जागो वरना कोई आपको भी लगा देगा इस तरह से चूना, Video देखना ना भूलें

जागो जनता जागो वरना कोई आपको भी लगा देगा इस तरह से चूना, Video देखना ना भूलें

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 25, 2024 07:30 am IST,  Updated : Apr 25, 2024 07:30 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बता रहा है कि किस तरह लोग नोट के बंडल से भी पैसा गायब कर देते हैं।

शख्स ने दिखाया कैसे बंडल से लोग निकाल लेते हैं नोट- India TV Hindi
शख्स ने दिखाया कैसे बंडल से लोग निकाल लेते हैं नोट Image Source : SOCIAL MEDIA

हर दिन सोशल मीडिया पर डांस, ड्रामा, लड़ाई, और अश्लील हरकत करते हुए कपल के कई वीडियो वायरल होते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जो लोगों को जागरूक करने का काम करते हैं। अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जो आपने बड़े काम का हो सकता है। वीडियो में एक शख्स ने अलग तरह के स्कैम के बारे में बताया है। वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

ऐसा स्कैम कभी देखा है?

कई बार होता है कि कोई किसी शख्स को नोट का पूरा बंडल दे देता है और वह यह सोचकर पैसा नहीं गिनता है कि बंडल तो पैसे पूरे ही होंगे। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अगली बार से उसे गिनना शुरू कर दीजिए क्योंकि बंडल से भी लोग बड़ी चालाकी से पैसे गायब कर देते हैं। वायरल वीडियो में शख्स बंडल के अंदर एक पेन डालता है और फिर उसमें एक नोट को फंसाकर उसे रोल कर देता है। इसके बाद वह बड़ी आसानी से पैसे को बंडल से बाहर निकाल लेता है। वायरल वीडियो में शख्स बताता है कि उसे भी बंडल में पैसे कम मिले थे। इसके बाद वह पूरा तरीका वीडियो में दिखाता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @Superoverr नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 लाख 69 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- अरे देवा ये गड़बड़ है। दूसरे यूजर ने लिखा- आपको बहुत धन्यवाद, ऐसे बहुत निकालता हूं बैंक से, अब गिना करूंगा। तीसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान ऐसा भी होता है।

ये भी पढ़ें-

नागिन डांस के बाद पेश है स्पेशल कोबरा डांस, Video देखकर लोग ले रहे हैं जमकर मजे

ऐसे खतरनाक स्टंट के कारण ही होते हैं बड़े हादसे, Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।