1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसे खतरनाक स्टंट के कारण ही होते हैं बड़े हादसे, Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

ऐसे खतरनाक स्टंट के कारण ही होते हैं बड़े हादसे, Video देखकर अपनी आंखों पर नहीं होगा यकीन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Apr 24, 2024 06:48 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 06:48 pm IST

सोशल मीडिया पर एक ट्रक ड्राइवर का स्टंट करता हुआ वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

ट्रक में खतरनाक स्टंट करता हुआ ड्राइवर- India TV Hindi
ट्रक में खतरनाक स्टंट करता हुआ ड्राइवर Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़क पर जब भी वाहन चलाया जाता है तो सरकार द्वारा बनाए गए सभी नियमों का पालन करना जरूरी होता है। वाहन की रफ्तार को नियंत्रित रखने के अलावा लोगों को किसी भी तरह का स्टंट नहीं करना चाहिए। वाहन चलाते समय खतरनाक स्टंट करना खुद के लिए और साथी में दूसरों के लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। लेकिन कुछ लोग हैं जो इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं और मौज-मस्ती करने के लिए खतरनाक स्टंट करने लगते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रक वाले का स्टंट देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।

ट्रक वाले ने किया खतरनाक स्टंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक शख्स ट्रक को चलाते-चलाते अचानक उसकी स्टीयरिंग छोड़ देता है। इसके बाद वह ड्राइवर ट्रक के आगे से घूमते हुए दूसरे दरवाजे पर पहुंचता है और वहां से ट्रक के अंदर आकर फिर से स्टीयरिंग पर बैठता है। आपने आज तक कई खतरनाक स्टंट देखे होंगे मगर शायद ही किसी शख्स को ऐसा स्टंट करते देखा या फिर सुना होगा।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर hanumanjiofficial__ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 37 हजार से अधिक लाइक और 4.4 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लगता है यमराज छुट्टी पर है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे ही ड्राइवर के चलते एक्सीडेंट होता है। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई ये इंडिया है यहां पर कुछ भी असंभव नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इनकी रील के चक्कर में फालतू में किसी की जान जा सकती है।

ये भी पढ़ें-

कार या बाइक नहीं बैल पर बैठकर घूमता दिखा शख्स, Video सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

टीचर से पड़ी डांट तो बच्चा बोला- 'पापा पुलिस में है, मार देगा गोली', Video हो रहा है खूब वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।