1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक गिफ्ट और बच्ची के चेहरे पर आ गई लाखों की चमक, Video आपको कर देगा इमोशनल

एक गिफ्ट और बच्ची के चेहरे पर आ गई लाखों की चमक, Video आपको कर देगा इमोशनल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 02, 2024 01:39 pm IST,  Updated : May 02, 2024 01:39 pm IST

सड़क के किनारे बैठकर एक बच्ची क्रिकेटर्स के नाम की टी-शर्ट बेच रही थी। तभी एक शख्स ने वहां पहुंचकर उसे गजब का सरप्राइज दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

गिफ्ट में घड़ी देखते ही बच्ची के चेहरे पर आ गई मुस्कान- India TV Hindi
गिफ्ट में घड़ी देखते ही बच्ची के चेहरे पर आ गई मुस्कान Image Source : RUPEERICHOFFICIAL (INSTA)

इस दुनिया में हर कोई अपने लिए जीता है मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश करते रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसके कई उदाहरण देखने को मिल जाएंगे। समय-समय पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं जिसमें एक छोटी सी कोशिश या मदद से सामने वाले के चेहरे पर लाखों की मुस्कान आ गई। अभी कुछ दिनों पहले ही एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक शख्स ने बिल के पीछे एक वेटर का स्केच बनाया। इस काम में उस शख्स का कुछ समय लगा मगर उसके बदले वेटर के चेहरे पर जो मुस्कान देखने को मिली, उसकी कीमत का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। अगर आपने इस वीडियो को नहीं देखा है तो कोई बात नहीं। ऐसा ही एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है जो आपको इमोशनल कर सकता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक बच्ची किसी सड़क के किनारे बैठी है और क्रिकेटर्स के नाम की टी-शर्ट बेच रही है। तभी वहां वीडियो रिकॉर्ड करते हुए एक शख्स पहुंचता है और एक बॉक्स दिखाकर पूछता है, 'आप 10 रुपये में इस मिस्ट्री बॉक्स को खरीदेंगी?' मगर दुख की बात यह है कि बच्ची के पास के 1 रुपया भी नहीं था। इसके बाद शख्स उसे बॉक्स देता है और खोलने के लिए कहता है। बच्ची जब उस बॉक्स को खोलती है तो पहले उसे समझ में नहीं आता है कि वह क्या चीज है। मगर जब ध्यान से देखती है तो उसे पता चलता है कि वह एक घड़ी है। इसके बाद लड़की के चेहरे पर एक ऐसी मुस्कान आती है जिसे देख आप भी भावुक हो जाएंगे।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर rupeerichofficial नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 97 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये कितनी भोली है। दूसरे यूजर ने लिखा- जब उसने कहा कि उसके पास 1 रुपया भी नहीं है, वह सबसे बड़ा दर्द था। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कितनी प्यारी और भोली है।

ये भी पढ़ें-

पुडुचेरी PWD ने किया ऐसा कमाल की सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ, Video हो रहा है वायरल

पतिदेव ने की तंदूरी रोटी की फरमाइश तो पत्नी ने लगाई गजब की तरकीब, Video हो रहा है जमकर वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।