1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पतिदेव ने की तंदूरी रोटी की फरमाइश तो पत्नी ने लगाई गजब की तरकीब, Video हो रहा है जमकर वायरल

पतिदेव ने की तंदूरी रोटी की फरमाइश तो पत्नी ने लगाई गजब की तरकीब, Video हो रहा है जमकर वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 02, 2024 11:53 am IST,  Updated : May 02, 2024 11:53 am IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला घर पर कुकर में तंदूरी रोटी बनाती हुई नजर आ रही है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट में अपना रिएक्शन भी दिया है।

महिला ने घर पर कुकर में बनाई तंदूरी रोटी- India TV Hindi
महिला ने घर पर कुकर में बनाई तंदूरी रोटी Image Source : SOCIAL MEDIA

इंस्टाग्राम हो या फेसबुक हो या फिर ट्विटर हो, हर दिन इन प्लेटफॉर्म्स पर कई वीडियो वायरल होते हैं। वायरल होने वाले वीडियो की कैटेगरी भी अलग-अलग होती है। किसी दिन डांस का वीडियो वायरल होता है तो किसी दिन अजीबो-गरीब हरकत करते लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है। इतना ही नहीं कभी-कभी पब्लिक प्लेस पर अश्लील हरकत करते कपल्स का भी वीडियो वायरल होता है। आपने ऐसे कई वीडियो देखे ही होंगे। लेकिन आज हम एक अलग वीडियो की बात कर रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आप जुगाड़ की कैटेगरी में जोड़ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।

घर पर महिला ने बनाई तंदूरी रोटी

जब कभी भी आपका मन तवा रोटी की जगह तंदूरी रोटी खाने का करता है तो आप क्या करते हैं। जाहिर सी बात कि आप किसी होटल से लेकर आते होंगे। लेकिन वायरल वीडियो में एक महिला घर पर ही तंदूरी रोटी बनाती हुई नजर आ रही है। वायरल वीडियो में नजर आता है कि महिला ने कुछ रोटियां बेल रखी है और फिर सभी में पानी लगाने के बाद उन्हें कुकर के अंदर साइड में चिपका देती है। इसके बाद वह कुकर को गैस पर उल्टा कर देती है और थोड़ी ही देर बाद रोटियां अच्छे से सिक जाती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @HC_2304 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में टेक्ट्स के जरिए लिखा है, 'पति जी ने बोला है तंदूरी रोटी खाऊंगा।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 90 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- कौन कहता है महिलाओं के पास दिमाग नहीं होता, देखिए भाई लोग आज तक ये आईडिया किसी पुरुष को नहीं आया होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- देखकर तो रोटियां अच्छी ही लग रही हैं। वहीं एक महिला यूजर ने लिखा- इसमें हैरान होने जैसा क्या है, इसी तरह से लोग घर पर तंदूरी रोटी बनाते हैं।

ये भी पढ़ें-

ये टेक्नोलॉजी सिर्फ भारत में ही देखने को मिलेगी, Video देख आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी

इस बच्ची ने तो सच में दिल ही जीत लिया, आनंद महिंद्रा का शेयर किया हुआ Video आपको भी कर देगा भावुक

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।