Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. इन 4 राशियों के लोग होते हैं मल्टी टैलेंटेड, अपनी योग्यता से पाते हैं हर क्षेत्र में सफलता

इन 4 राशियों के लोग होते हैं मल्टी टैलेंटेड, अपनी योग्यता से पाते हैं हर क्षेत्र में सफलता

Written By: Naveen Khantwal Published : May 17, 2024 06:00 am IST, Updated : May 17, 2024 06:00 am IST

ज्योतिष में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र मिलता है जिनको मल्टी टैलेंटेड माना जाता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Astrology - India TV Hindi
Image Source : FILE Astrology

आपने कुछ ऐसे लोग जरूर देखे होंगे जिनको कई चीजों में महारत हासिल होती है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो राशिचक्र में भी कुछ ऐसी राशियां हैं जिनको मल्टी टैलेंटेड माना जाता है। ये लोग अपनी इसी योग्यता के चलते जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन-कौन सी हैं। 

मिथुन

द्विस्वभाव राशि मिथुन के जातक बोलचाल और तर्क-वितर्क करने में तो अच्छे होते ही हैं, साथ ही कई अन्य गुण भी इनमें देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के लोग गायन, वादन में अच्छे हो सकते हैं। इनके यही गुण इन्हें लोगों के बीच चर्चित बना सकते हैं। इनकी वाणी में आप तेज देख सकते हैं क्योंकि इनको कई क्षेत्रों का ज्ञान प्राप्त होता है। इस राशि के लोग मल्टी टैलेंटेड होने के साथ ही मल्टी टास्क करने वाले भी माने जाते हैं। हालांकि कई बार बातचीत के दौरान ये अपनी हदों से आगे भी निकल सकते हैं, इसलिए वाणी को थोड़ा कंट्रोल में रखना इनको सीखना चाहिए। 

सिंह
सिहं राशि के लोग अच्छे नेतृत्व करने वाले माने जाते हैं। एक अच्छे लीडर के पास अलग-अलग क्षेत्रों की जानकारी होना उसका सकारात्मक पक्ष होता है, और ये गुण सिंह राशि वालों में कूट कूटकर भरा होता है। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से ये कुछ न कुछ अवश्य सीखते हैं। आप इनको खेल के मैदानों में भी देख सकते हैं, अच्छा संगीत बजाते भी पा सकते हैं और साथ ही किसी प्रशासनिक कार्यलय में भी काम करते देख सकते हैं। इनके अच्छे पक्षों में से एक ये भी है कि, अपने लिए कभी भी ये सीमित दायरे नहीं बनाते और इसीलिए ये मल्टी टैलेंटेड होते हैं।    

धनु
धनु राशि के लोग जुझारू और नयी चीजें सीखने के मामले में सबसे अव्वल होते हैं। इनको एक बार किसी चीज में इंट्रेस्ट आया तो उसे सीखने के लिए ये दिन रात एक कर सकते हैं। हालांकि एक बार किसी चीज को सीखने के बाद उससे बोर भी ये बहुत जल्दी हो सकते हैं। फिर भी चीजों को सीखने का इनका गुण इन्हें कई कलाओं में महारत प्रदान करता है। मल्टी टैलेंटेड लोगों की लिस्ट में ये पहले नंबर पर आ सकते हैं। जब इस राशि वाले किसी एक चीज पर फोकस करते हैं तो जीवन में इन्हें बड़ी कामयाबियां मिलती हैं। इस राशि के लोग स्पोर्ट्स में काफी अच्छे माने जाते हैं। 

कुंभ
कुंभ राशि के लोग स्वतंत्र विचार वाले और बुद्धिमान होते हैं। किसी भी चीज को सीखने में बहुत अधिक समय इनको नहीं लगता। इनका यही गुण इन्हें मल्टी टैलेंटेड बनाता है। हालांकि कई बार इनका आलस्य इन्हें कई चीजों का जानकार होने के बाद भी पीछे कर सकते हैं, इसलिए थोड़ा एक्टिव इनको रहना चाहिए। अपने योग्यता और कला कौशल से इस राशि के जातकों को सामाजिक स्तर पर बड़ी कामयाबी मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

मई में मासिक प्रदोष व्रत किस दिन है? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

काला धागा शरीर पर बांधने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement