Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां, भगवान विष्णु हो जाएंगे नाराज, जीवन में बढ़ जाएंगी चुनौतियां

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी के दिन न करें ये गलतियां, भगवान विष्णु हो जाएंगे नाराज, जीवन में बढ़ जाएंगी चुनौतियां

Written By: Naveen Khantwal Published : May 17, 2024 11:34 am IST, Updated : May 17, 2024 11:34 am IST

मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस दिन कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए, आज हम आपको इन्हीं कार्यों के बारे में जानकारी देंगे।

Mohini Ekadashi - India TV Hindi
Image Source : FILE Mohini Ekadashi

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी साल 2024 में 19 मई को है। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा आराधना करते हैं और व्रत रखते हैं। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा से भी इस दिन लाभ प्राप्त होते हैं। शास्त्रों के अनुसार इस दिन व्रत रखने से भक्त पाप मुक्त हो जाते हैं। हालांकि कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें इस दिन करने से बचना चाहिए, नहीं तो भगवान विष्णु आप से अप्रसन्न हो सकते हैं। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। 

मोहिनी एकादशी के दिन भूलकर भी न करें ये काम

एकादशी के दिन अगर आप व्रत ना भी रख रहे हों, तब भी आपको चावल का सेवन इस दिन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस दिन चावल खाते हैं तो आपका अगला जन्म, रेंगने वाले जीव के रूप में होता है। इसके साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी आपको प्राप्त नहीं होती। 

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत पवित्र माना जाता है, यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है इसलिए एकादशी तिथि पर गलती से भी किसी को बुरा आपको नहीं कहना चाहिए और ना ही क्रोध करना चाहिए। मन को शांत रखने के लिए इस दिन योग-ध्यान करना चाहिए।

इस दिन आपको प्याज, लहसुन और मांस-मदिरा का सेवन करने से भी बचना चाहिए। अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं तो भगवान विष्णु के प्रकोप से आपको दो-चार होना पड़ सकता है। 

मोहिनी एकादशी के दिन अगर आप भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो गलती से भी बुजुर्गों का अपमान न करें। 

इस दिन शारीरिक संबंध बनाने से भी आपको बचना चाहिए। मन में वासना जनित विचार न आएं इसलिए धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन आप कर सकते हैं, या ध्यान को एकाग्र करने के लिए वो कार्य कर सकते हैं जो आपको पसंद है।

इन बातों का ध्यान अगर आप मोहिनी एकादशी के दिन रखते हैं और भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं तो आपके जीवन में धन-धान्य की वर्षा होती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखने से आपके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और आपको अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है। 

मोहिनी एकादशी के दिन इन मंत्रों के जप से मिलेगी विष्णु कृपा

भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए मोहिनी एकादशी के दिन आपको मंत्रों का जप करना चाहिए। मंत्रों का जप करने से व्रत रखने वालों को भी और जो लोग व्रत नहीं रख पा रहे हैं उनको भी लाभ होता है। मंत्रों के जप से आपको मानसिक शांति भी प्राप्त होती है। 

  • ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।।
  • नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि ।

    तन्नो विष्णुः प्रचोदयात् ॥

  • शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं,
    विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम् ।
    लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्,
    वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम् ॥

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

काला धागा शरीर पर बांधने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

इन 4 राशियों के लोग होते हैं मल्टी टैलेंटेड, अपनी योग्यता से पाते हैं हर क्षेत्र में सफलता

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म

Advertisement
Advertisement
Advertisement