1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. यूक्रेन के खारकीव पर कब्जा करना चाहता है रूस? राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बता दिया प्लान

यूक्रेन के खारकीव पर कब्जा करना चाहता है रूस? राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बता दिया प्लान

 Published : May 17, 2024 11:20 pm IST,  Updated : May 17, 2024 11:20 pm IST

यूक्रेन से जारी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा बयान दिया है। पुतिन ने कहा कि खारकीव में हमले का मकसद बफर जोन बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस बातचीत के लिए तैयार है।

Vladimir Putin- India TV Hindi
Vladimir Putin Image Source : AP

कीव: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र में उसके हमले का उद्देश्य एक ‘बफर जोन’ बनाना है, शहर पर कब्जा करने की उसकी कोई योजना नहीं है। चीन के हार्बिन के दौरे पर शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेन की गोलाबारी के जवाब में रूस ने खारकीव क्षेत्र में हमले किए। 10 मई को शुरू हुए हमले के बाद पुतिन की यह पहली टिप्पणी है।

क्या है रूस की योजना 

पुतिन ने संवाददाताओं से कहा कि रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में यूक्रेनी गोलाबारी के जवाब में खारकीव क्षेत्र में हमले शुरू किए गए। उन्होंने कहा, “मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि अगर यह जारी रहा तो हम एक सुरक्षा क्षेत्र, एक जोखिम मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए मजबूर होंगे।” पुतिन ने कहा कि रूसी सैनिक “योजना के अनुसार प्रतिदिन आगे बढ़ रहे हैं”। उन्होंने कहा कि रूस की फिलहाल खारकीव पर कब्जा करने की कोई योजना नहीं है।

वार्ता के लिए तैयार है रूस 

यूक्रेनी सैनिक खारकीव क्षेत्र में बढ़ रहे रूसी सैनिकों को रोकने के लिए लड़ रहे हैं। यूक्रेन के आगामी शांति सम्मेलनों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुये पुतिन ने कहा कि यह रूस पर शांतिपूर्ण समाधान की शर्तों को थोपने का एक व्यर्थ प्रयास है। उन्होंने कहा कि रूस बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के शांति फॉर्मूले को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि संभावित शांति वार्ता एक मसौदा समझौते पर आधारित हो सकती है जिस पर रूस और यूक्रेन ने 2022 में इस्तांबुल वार्ता के दौरान बातचीत की थी। (एपी)

यह भी पढ़ें: 

वर्जिन मैरी से संदेश, रोती हुई मूर्तियां और अन्य चमत्कार, ये बातें हुईं पुरानी...अब वैटिकन ने किए बड़े सुधार

गाजा में नरसंहार का आरोप, इजराइल ने दुनिया की सबसे बड़ी अदालत में दिया जवाब; जानें क्या कहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश