1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना ने दिखाई विक्की कौशल के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, तस्वीरों में एक्साइटेड नजर आए एक्टर

कैटरीना ने दिखाई विक्की कौशल के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, तस्वीरों में एक्साइटेड नजर आए एक्टर

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 17, 2024 01:37 pm IST,  Updated : May 17, 2024 01:37 pm IST

विक्की कौशल को जन्मदिन की खूब बधाइयां मिलीं। देर से ही सही लेकिन उनकी पत्नी ने उनके लिए खास पोस्ट साझा किया है। जी हां, कैटरीना कैफ ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों के साथ अपने पति को उनके स्पेशल डे की बधाई दी है।

Katrina kaif vicky kaushal- India TV Hindi
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल। Image Source : INSTAGRAM

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। फैंस दोनों को काफी पसंद करते हैं। दोनों ही सितारे एक साथ जब भी नजर आते है तो लोग इनकी जोड़ी की तारीफें करते नहीं थकते हैं। बीते दिन विक्की कौशल का जन्मदिन था और इस खास मौके को और स्पेशल बनाने का कैटरीना कैफ ने कोई भी मौका नहीं छोड़ा है। उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट करके पति को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है। उनका ये पोस्ट लेट नाइट आया है। 

कैटरीना ने किया विक्की को विश

बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ ने अपने पति और एक्टर विक्की कौशल के 36वें जन्मदिन की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। मौके पर कैटरीना ने खास पोस्ट शेयर कर विक्की पर ढेर सारा प्यार लुटाया है जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पहली तस्वीर में 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' स्टार एक विंडो के सामने बैठे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने डार्क ब्लू जींस के साथ सफेद स्वेटशर्ट पहनी हुई है।

तस्वीरों में खुश दिखे विक्की कौशल

दूसरी तस्वीर में विक्की कौशल हाथ में कॉफी मग पकड़े हुए हैं जबकि तीसरी तस्वीर किसी रेस्तरां की लग रही है। इस तस्वीर में विक्की कौशल के सामने एक प्लेट है, जिसपर 'हैप्पी बर्थडे' लिखा हुआ है। इस प्लेट में केक भी है। कैटरीना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में हार्ट इमोजी और केक इमोजी पोस्ट की। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी यही तस्वीरे शेयर कीं और सफेद हार्ट इमोजी ड्रॉप किया।

यहां देखें पोस्ट

इस फिल्म में नजर आएंगे दोनों

विक्की और कैटरीना की शादी को तीन साल हो गए हैं। वे 2021 में राजस्थान में शादी के बंधन में बंधे। उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तो विक्की की अगली फिल्म लक्ष्मण उतेकर के साथ है। फिल्म का नाम 'छावा' है, जिसमें वह छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस बीच, कैटरीना को पिछली बार श्रीराम राघवन की 'मैरी क्रिसमस' में देखा गया था। जल्द ही कैटरीना को 'जी ले जरा' की भी शूटिंग शुरू करते देखा जा सकता है, जिसमें वो आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देंगी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन