1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: "ज्यादातर तलाक की वजह वर्किंग वुमन हैं", पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने महिलाओं पर की विवादित टिप्पणी

Video: "ज्यादातर तलाक की वजह वर्किंग वुमन हैं", पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने महिलाओं पर की विवादित टिप्पणी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : May 17, 2024 11:51 pm IST,  Updated : May 17, 2024 11:51 pm IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सईद अनवर ने महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग पूर्व क्रिकेटर की आलोचना कर रहे हैं।

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अनवर- India TV Hindi
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अनवर Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर सईद अनवर का एक विवादित बयान तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने यह टिप्पणी महिलाओं पर की है। उनके इस विवादित टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रहा है। वीडियो में वे महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक बातें कहते हुए सुने जा सकते हैं। उन्होंने ने इस विवादित बयान में कहा है कि आज जितने भी तलाक के मामले सामने आ रहे हैं, उन सबकी वजह कामकाजी महिलाएं हैं। उन्हें अपने घर से बाहर काम करने और पैसा कमाने की आजादी जो मिल गई है। सईद अनवर कहते हैं- "मैं पूरी दुनिया घूम चुका हूं। अभी ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से आ रहा हूं। वहां  युवा परेशान हैं, परिवार टूट रहे हैं। कपल एक दूसरे से लड़ रहे हैं। हालात इतने खराब हो गए हैं कि लोगों ने लड़कियों को कमाई करने पर लगा दिया है।"

पाकिस्तान में बढ़े 30% तलाक के मामले

इसके साथ ही पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अन्य देशों के लोगों के साथ हुई उनकी बातचीत के किस्से सुनाए। उन्होंने कहा कि 'न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मुझे फोन करके पूछा, 'हमारा समाज कैसे बेहतर होगा?' ऑस्ट्रेलियाई मेयर ने मुझसे कहा, 'जब से हमारी महिलाएं वर्कफोर्स में आई हैं तब से हमारी संस्कृति नष्ट हो गई है।' साथ में उन्होंने यह भी दावा किया कि जब से महिलाओं ने पाकिस्तान में काम करना शुरू किया है तब से पिछले 3 सालों में पाकिस्तान के अंदर तलाक के मामले 30% बढ़ गए हैं। 

तलाक की जिम्मेदार कामकाजी महिलाएं

सईद अनवर ये भी कह रहे हैं कि घर में पत्नियां कहती हैं कि हम खुद कमा सकते हैं। खुद से घर चला सकते हैं। यहीं तो उनका गेम प्लान है। जब तक आपको सही मार्गदर्शन नहीं मिलेगा तब तक आप उनके गेम प्लान को नहीं समझ सकते। उनके इस विवादित टिप्पणी के वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना की जा रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस बयान को घातक बता रहे हैं। सईद अनवर पाकिस्तान टीम के ओपनर बैट्समैन थे। उन्होंने 1989 से लेकर 2003 तक पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

ये भी पढ़ें:

तीन-तीन सांपों को निगल गया था किंग कोबरा, उल्टी हुई तो सामने आई सच्चाई, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Video: पैर की हड्डी खिसक कर हो गई थी अलग-अलग, फिर मास्टर जी ने जो कमाल दिखाया वह किसी चमत्कार से कम नहीं

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।