1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. 'सपनों के शहर में, मैं 2047 का सपना लेकर आया हूं', मुंबई में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

'सपनों के शहर में, मैं 2047 का सपना लेकर आया हूं', मुंबई में पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Shakti Singh
 Published : May 17, 2024 09:33 pm IST,  Updated : May 17, 2024 11:36 pm IST

पीएम मोदी ने कहा कि वह सपनों के शहर मुंबई में 2047 का सपना लेकर आए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में मुंबई की सबसे अहम भूमिका होगी।

PM Modi- India TV Hindi
पीएम मोदी Image Source : X/BJP

पीएम मोदी ने शुक्रवार (17 मई) के दिन महाराष्ट्र के मुंबई में चुनाव प्रचार किया। यहां उन्होंने एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार के लिए वोट मांगे और लोगों से कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में मुंबई की अहम भूमिका होगी। शिवाजी पार्क में अपना भाषण खत्म करने के बाद उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और वीर सावरकर को श्रद्धांजलि भी दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि अगर देश की आजादी के बाद गांधी की सलाह पर कांग्रेस को भंग कर दिया गया होता तो देश पांच दशक आगे होता। यहां हम उनके भाषण की 10 बड़ी बातें बता रहे हैं।

  1. "मुंबई शहर सिर्फ सपने नहीं देखता, उन्हें जीता भी है...इस सपनों के शहर में, मैं 2047 का सपना लेकर आया हूं। देश का एक सपना है, एक संकल्प है, हम सबको मिलकर विकसित भारत बनाना है और इसमें मुंबई की बहुत बड़ी भूमिका है।"
  2. "आजादी के बाद गांधी जी की सलाह पर अगर कांग्रेस को भंग कर दिया गया होता, तो आज भारत कम से कम पांच दशक आगे होता। आजादी के बाद भारत की सभी व्यवस्थाओं का जो कांग्रेसीकरण हुआ, उसने देश के पांच दशक बर्बाद किए हैं।"
  3. "मैं गारंटी देने आया हूं कि मैं आपको विकसित भारत देकर जाने वाला हूं...इसलिए मोदी 24x7 फॉर 2047 के मंत्र के साथ, हर पल आपके नाम, हर पल देश के नाम, जी जान से जुटा है।"
  4. "ये निराशा के गर्त में डूबे हुए वो लोग हैं, जिनको अनुच्छेद 370 का हटना भी असंभव लगता था। आज हमारी आंखों के सामने अनुच्छेद 370 की जो दीवार थी, उसे हमने कब्रिस्तान में गाड़ दिया है और जो ये सपने संजो रहे हैं कि वे कभी 370 का पुनर्जागरण करेंगे, फिर से लाएंगे तो वो कान खोलकर सुन लें। दुनिया की कोई ताकत दोबारा 370 नहीं ला सकती है।"
  5. "आज दुनिया का आधुनिकतम इंफ्रास्ट्रक्चर मुंबई को मिल रहा है। आज यहां अटल सेतु है, मुंबई मेट्रो का विस्तार हो रहा है, मुंबई लोकल का आधुनिकीकरण हो रहा है, नवी मुंबई में एयरपोर्ट बन रहा है, वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और वो दिन दूर नहीं, जब देश की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई को मिलेगी।"
  6. "एक तरफ मोदी के पास 10 साल का रिपोर्ट कार्ड है और 25 साल का रोडमैप भी है। दूसरी तरफ INDI गठबंधन वालों के पास क्या है- जितने लोग उतनी बातें। जितने दल उतनी घोषणाएं और जितने दल उतने प्रधानमंत्री।"
  7. "इन्होंने अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए, तुष्टिकरण के लिए, इस पूरी अघाड़ी ने पूरे मुंबई को, पूरे देश को धोखा दिया है। जिस कसाब ने मुंबईकरों को दहलाया, इस शहर को खून से रंग दिया। ये लोग उसको क्लिनिट दे रहे हैं।"
  8. "शिवतीर्थ की इस भूमि में, यहां कभी बाला साहब ठाकरे और वीर सावरकर की हुंकार गूंजी थी, लेकिन आज विश्वासघाती इंडी अघाड़ी को देखकर उनकी आत्मा को कितना दुख होता होगा। ये नकली शिवसेना वाले, इन्होंने बाला साहब को धोखा दिया है, इन्होंने शिव सैनिकों के बलिदानों को धोखा दिया है। सत्ता के लिए ये राम मंदिर को गाली देने वालों के साथ चले गए। सत्ता के लिए ये मुंबई हमले के बाद पार्टी कर रहे लोगों के साथ चले गए। जो कांग्रेस दिन-रात वीर सावरकर को गालियां देते हैं आज ये उनके गोद में जाकर बैठे हैं।"
  9. "एक तरफ, मोदी के पास 10 साल का रिपोर्ट कार्ड है और 25 साल का रोडमैप भी है। दूसरी तरफ, इंडी गठबंधन वालों के पास क्या है- जितने लोग उतनी बातें। जितने दल उतनी घोषणाएं और जितने दल उतने प्रधानमंत्री।"
  10. मैं गारंटी देता हूं कि मैं आपको विकसित भारत देकर जाने वाला हूं। इसलिए मोदी 24x7 for 2047 के मंत्र के साथ... हर पल आपके नाम, हर पल देश के नाम... जी जान से जुटा है।

यह भी पढ़ें-

चुनाव क्यों नहीं लड़ रहीं प्रियंका गांधी, Exclusive इंटरव्यू में रॉबर्ट वाड्रा ने दिया जवाब

मतदान बारामूला के लिए लेकिन वोटिंग सेंटर दिल्ली में, जानें क्यों चुनाव आयोग ने की अनोखी व्यवस्था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।