सोशल मीडिया पर किस दिन क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर दिख जाते हैं जो लोगों के होश उड़ाने का काम करते हैं। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। और अगर ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा है तो फिर चिंता करने का बात ही नहीं है क्योंकि अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देखने के बाद तो आपका हैरान होना तय है। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अब जैसे की आपको पता है गर्मी का समय आ चुका है। और इस गर्मी में हर कोई ठंडा पानी ही पीना पसंद करता है। कुछ लोग फ्रिज का पानी पीते हैं तो कुछ मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। जो लोग मटके का पानी पीते हैं, यह वीडियो उन्हें जरूर देखना चाहिए। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक शक्स ने मटके में सेंसर के लिए कुछ मशीने लगा दी है और साथ ही एक नल भी लगाया है जो सेंसर पर काम करता है। इसके बाद शख्स जैसे ही नल के नीचे ग्लास लगाता है उसमें से पानी निकलना शुरु कर देता है और ग्लास हटाते ही पानी निकलना बंद हो जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो को एक्स (पहले ट्विटर) पर @Gulzar_sahab नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'बार-बार पानी निकालने का झंझट खत्म, जुगाड़ से घड़े को बना दिया ऑटोमैटिक मटका।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 26 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- बहुत बढ़िया देसी जुगाड़। दूसरे यूजर ने लिखा- ये तो बहुत ही स्मार्ट और आसान तरीका है जो जीवन को आसान बनाता है। अब किसी भी समय में पानी का उपयोग करना सरल हो जाएगा। वहीं एक यूजर ने दूसरे मटके की फोटो शेयर की है जिसमें नॉर्मल नल लगा हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए लिखा- 50 रुपये का आता है, स्मार्ट बनो ओवरस्मार्ट नहीं।
ये भी पढ़ें-
एक गिफ्ट और बच्ची के चेहरे पर आ गई लाखों की चमक, Video आपको कर देगा इमोशनल
पुडुचेरी PWD ने किया ऐसा कमाल की सोशल मीडिया पर हो रही है तारीफ, Video हो रहा है वायरल