1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. रोटी के बाद अब मार्केट में आई सब्जी बनाने की मशीन, Video देख पकड़ लेंगे अपना सिर

रोटी के बाद अब मार्केट में आई सब्जी बनाने की मशीन, Video देख पकड़ लेंगे अपना सिर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 03, 2024 08:20 am IST,  Updated : May 03, 2024 08:47 am IST

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। अभी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मशीन खाना बनाता हुआ नजर आ रहा है।

खाना बनाने वाली मशीन- India TV Hindi
खाना बनाने वाली मशीन Image Source : SOCIAL MEDIA

इंसान को अगर जिंदा रहना है तो फिर उसके लिए खाना बहुत जरूरी है। अब अगर खाना खाना है तो फिर बनाना फिर पड़ेगा। मगर कई बार होता है जब आदमी का मन खाना बनाने का नहीं करता है। ऐसे में वह किसी होटल या फिर रेस्टोरेंट से अपने लिए खाना ऑर्डर कर लेता है। लेकिन अब शायद उसकी भी जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि सोशल मीडिया पर एक ऐसे मशीन का वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों के लिए ऑटोमैटिक खाना बना रहा है। हैरान हो गए ना मगर वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या देखने को मिला।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है कि मशीन का एक सेटअप रखा गया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि मशीन बारी-बारी जरूरी इंग्रेडिएंट्स कढ़ाई में अपने आप डाल रहा है इसके बाद उन्हें अच्छे से मिला भी रहा है। इस मशीन को को चालू करने के बाद आपको कुछ भी नहीं करना है। यहां तक की कढ़ाई को भी मशीन खुद हिला रही है। इसमें आपको बस सब्जियों को काटकर और मसाले को सही क्रम में रखना है ताकि मशीन उसके मुताबिक उसका इस्तेमाल कर सके। अगर आपको हमारी बातों पर यकीन नहीं हो रहा है तो आप खुद वायरल वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर love.connection_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख 65 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मिक्स रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा- मुझे लगता है कि इसे चलाने से आसाना खुद पकाना होगा। दूसरे यूजर ने लिखा- कोई भी मशीन हाथों के रेसिपी को पीछे नहीं कर सकती है। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये तो मेरे लिए ही बना है। तो एक यूजर ने लिखा- ये खाना पकाएगी, तुम्हें साफ करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-

भारत में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है, शख्स का टैलेंट देख लोग भी कर रहे हैं तारीफ, Video हुआ वायरल

शख्स ने अपने ऑटो को दिया ऐसा लुक कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, लोग लेने लगे मजे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।