1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शख्स ने अपने ऑटो को दिया ऐसा लुक कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, लोग लेने लगे मजे

शख्स ने अपने ऑटो को दिया ऐसा लुक कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल, लोग लेने लगे मजे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 02, 2024 06:39 pm IST,  Updated : May 02, 2024 06:40 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक ऑटो की फोटो काफी वायरल हो रही है। फोटो देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

शख्स ने अपने ऑटो को दिया वंदे भारत ट्रेन जैसा लुक- India TV Hindi
शख्स ने अपने ऑटो को दिया वंदे भारत ट्रेन जैसा लुक Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कब क्या दिख जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ नया वायरल होता ही रहता है। कभी अजीब वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी कोई फोटो लोगों का ध्यान खींच लेता है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि इन प्लेटफॉर्म्स पर हर दिन कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। अभी सोशल मीडिया पर एक ऑटो की फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं। आइए फिर आपको बताते हैं कि फोटो में क्या दिख गया कि यह इतना वायरल हो रहा है।

ऐसा ऑटो कभी देखा है? 

आपने आज तक सड़क पर कई तरह के ऑटो देखे होंगे। अलग-अलग शहर या फिर राज्य में अलग-अलग रंग वाली ऑटो चलती है। लेकिन क्या आपने कभी वंदे भारत ट्रेन जैसा दिखने वाला ऑटो देखा है। सोशल मीडिया पर एक फोटो काफी वायरल हो रही है जिसमें एक यूनिक ऑटो नजर आ रहा है। दरअसल एक शख्स ने अपने ऑटो को वंदे भारत की ट्रेन जैसा लुक दे दिया है। ऑटो चारों तरफ से बंद है जैसे ट्रेन के कोच बंद रहते हैं। ऑटो के अंदर सीट भी अलग लगाई गई है। इतना ही नहीं ऑटो का कलर भी वंदे भारत ट्रेन वाला ही है। इसी कारण फोटो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।

यहां देखें वायरल फोटो

सोशल मीडिया पर इस फोटो को @crazy__shikhu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। फोटो को शेयर करते हुए शख्स ने कैप्शन में 'वंदे भारत ऑटो' लिखा है। खबर लिखे जाने तक फोटो को 27 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। फोटो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- लग रहा है अब देश बदल रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये कब लॉन्च हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा- सामने भैंस को मत आने देना। वहीं एक यूजर ने लोकेशन पूछते हुए लिखा- दिल्ली में तो नहीं दिखा अभी तक।

ये भी पढ़ें-

इस देसी वाशिंग मशीन को देखकर तो कंपनी वालों को भी झटका लग जाएगा, Video हो रहा है वायरल

अरे ये क्या, शख्स ने मटके को ही ऑटोमैटिक बना दिया, Video देखकर हो जाएंगे हैरान

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।