1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी में ऐसा नियम कभी देखा है आपने? Video देख यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

शादी में ऐसा नियम कभी देखा है आपने? Video देख यकीन करना हो जाएगा मुश्किल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 13, 2024 09:01 am IST,  Updated : May 13, 2024 09:01 am IST

अभी सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ ऐसा नजर आ रहा है जिसे देखने के बाद आपको यकीन नहीं होगा। वीडियो देखकर लोग भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया वाकई में एक अजीब सा प्लेटफॉर्म है। यहां हर दूसरे दिन कुछ ऐसा नजर आ ही जाता है जो लोगों को हैरान कर देता है। अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपको भी ऐसे वीडियो दिखते ही होंगे। कभी जुगाड़ का कूलर देखने को मिल जाता है तो किसी वीडियो में दूसरा जुगाड़ देखने को मिल जाता है। सोशल मीडिया पर जुगाड़ के ऐसे-ऐसे वीडियो वायरल होते हैं जिन्हें देखने के बाद इंसान का हैरान होना तय है। अभी भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। मगर इस वीडियो में अलग बात यह है कि यह कोई जुगाड़ का वीडियो नहीं है बल्कि एक शादी में लगाए गए अजीब नियम का वीडियो है। आइए फिर आपको इसके बारे में बताते हैं।

वीडियो क्यों हुआ वायरल?

आप जब भी किसी शादी में जाते होंगे तो वहां अपनी फोटोतो जरूर ही क्लिक करते होंगे। आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ भी फोटो खींचवाते होंगे। इसके अलावा हर इंसान दूल्हा और दुल्हन की भी फोटो जरूर ही खींचता है। मगर वायरल वीडियो में एक अलग नियम देखने को मिला। वायरल हो रहे वीडियो में नजर आता है कि एक टेबल पर बोर्ड लगा हुआ है। उस बोर्ड पर लिखा है, 'नो फोटोग्राफी, नो वीडियोग्राफी। आप दूल्हा और दुल्हन की इच्छा की रिस्पेक्ट करें।' इसके अलावा वहां एक महिला लोगों के फोन को एक बैग में लॉक करती हुई भी नजर आ रही है।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viralbhayani नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इस पर रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हमारे जैसों का ध्यान सिर्फ मेन्यू पर होता है, फोटो वीडियो जाए भाड़ में। दूसरे यूजर ने लिखा- यह दुबई और सउदी में काफी नॉर्मल है, यह देखकर अच्छा लगा कि ऐसा इंडिया में भी हो रहा है। वहीं एक यूजर ने लिखा- मैं ऐसी शादी में जाने से मना कर दूंगा।

ये भी पढ़ें-

Video: अपने पैरों की मजबूती जानने के लिए लोग ट्राई कर रहे हैं यह नया चैलेंज, क्या आपने देखा?

सब्जी की दुकान पर लगी महिला की तस्वीर ने इंटरनेट की जनता का खींचा ध्यान, फोटो देख लोगों ने किया ऐसा रिएक्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।