1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. समोसे पर किसने ये हरा रंग डाला! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया समोसा, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

समोसे पर किसने ये हरा रंग डाला! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ नया समोसा, Video देख लोगों ने किया रिएक्ट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 10, 2024 10:34 am IST,  Updated : May 10, 2024 10:34 am IST

सोशल मीडिया पर एक नए तरह का समोसा वायरल हो रहा है। इस समोसे को पालक का समोसा बताया जा रहा है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

Screen Grab- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नया समोसा Image Source : SOCIAL MEDIA

आजकल फूड एक्सपेरिमेंट का चलन काफी बढ़ गया है। हर दूसरा आदमी किसी ना किसी खाने की डिश के साथ कोई ना कोई एक्सपेरिमेंट कर रहा है और उसे यूनिक बनाने की कोशिश कर रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे वीडियो की भरमार है जिसमें लोग अच्छे-खासे खाने की डिश के साथ अजीब सा एक्सपेरिमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई चाय के साथ एक्सपेरिमेंट करके उसमें अलग-अलग फल डाल दे रहा है। तो कोई गुलाब के फूल का ही पकौड़ा बना दे रहा है। एक महिला ने बिरयानी के साथ एक्सपेरिमेंट किया और गुलाबी रंग की बिरयानी बना दी। यह सभी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए। अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

आपने आज तक कई तरह के समोसे देखे होंगे। आमतौर पर लोग तो आलू वाले समोसे ही खाते हैं मगर कई जगह पनीर, मलाई चाप जैसे समोसे भी मौजूद हैं। मगर सभी समोसे का बाहर से रंग तो एक जैसा ही होता है। लेकिन अब वह भी बदल गया है। सोशल मीडिया पर एक नए रंग के समोसे का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक हरे रंग का समोसा नजर आ रहा है जिसे पालक का समोसा बताया जा रहा है। समोसे के अंदर की फीलिंग भी हरे रंग की नजर आ रही है। आप खुद वायरल वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

लोगों ने क्या कुछ कहा?

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर that_food_freak नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हेल्थी समोसा ढूंढ लिया हमने, अब जितनी मर्जी उतना खाओ।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 12 हजार से अधिक लाइक मिल चुके हैं। वीडियो देखने के बाद लोगों ने मिक्स रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा- हेल्थी तो ऐसे बोल रही है जैसे पानी में तला हो। दूसरे यूजर ने लिखा- भगवान के लिए प्लीज समोसे का रंग मत बदलो। तीसरे यूजर ने लिखा- ये कलर लग रहा है पालक नहीं। वहीं एक यूजर ने लिखा- यह काफी स्वादिष्ट लग रहा है। एक अन्य यूजर ने इसे हेल्थी बताया।

ये भी पढ़ें-

राफ्टिंग के दौरान बैलेंस खोते ही पानी में गिरा शख्स, उसके बाद जो हुआ उसे देख आप भी डर जाएंगे, देखें Video

जुगाड़ करो तो ऐसा कि हर कोई हिल जाए, शख्स ने कार में ही लगा दी जूस निकालने की मशीन, Video Viral

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।