1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ये तो हद ही हो गई! आलू के लिए मशहूर समोसे में शख्स ने डाल दी दूसरी सब्जी, Video देख भड़के लोग

ये तो हद ही हो गई! आलू के लिए मशहूर समोसे में शख्स ने डाल दी दूसरी सब्जी, Video देख भड़के लोग

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 18, 2024 10:46 am IST,  Updated : Mar 18, 2024 10:46 am IST

समोसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद समोसा लवर्स की दिल टूट सकता है। एक शख्स ने समोसे से आलू निकालकर उसमें दूसरी सब्जी भर दी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपको पता होगा कि आजकल फूड एक्सपेरीमेंट के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो वायरल हो जाते हैं जिसमें लोग अच्छे-खासे खाने के साथ कुछ ना कुछ एक्सपेरीमेंट करते हुए नजर आते हैं। कोई कोल्ड ड्रिंक के साथ मैगी बनाता है तो कोई केले और चीकू डालकर चाय बनाता हुआ नजर आता है। हर कुछ दिनों में ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। मगर इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखने के बाद तो आप हक्के-बक्के हो जाएंगे।

समोसे को भी नहीं छोड़ा

अभी तक आपने सोशल मीडिया पर चाय, पराठा, मैगी, छोले-भटूरे आदि के साथ एक्सपेरीमेंट होते हुए कई बार देखा होगा। मगर क्या आपने कभी सोचा था कि एक दिन ऐसा भी आएगा जब आपको समोसे के साथ एक्सपेरीमेंट होते हुए देखना पड़ेगा। आपने आलू और पनीर वाले समोसे तो काफी खाए होंगे मगर वायरल वीडियो में भिंडी वाला समोसा देखने को मिला। भिंडी वाला समोसा देखने के बाद लोग काफी भड़क गए और कमेंट सेक्शन में अपना गुस्सा दिखाया।

यहां देखें वायरल वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर foodi_ish नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1.1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- पूरा मूड खराब कर दिया। दूसरे यूजर ने लिखा- नर्क का रास्ता बना रहा है यह आदमी। एक अन्य यूजर ने लिखा- भगवान से डरो।

ये भी पढ़ें-

'मार-मार के ना पढ़ावा करा', छोटे बच्चे के इन शब्दों ने लोगों को किया भावुक, Video आपको भी कर देगा इमोशनल

इसे कहते हैं व्यापारी दिमाग, पैसा कमाने के लिए शख्स ने लगाई गजब की तरकीब, Video जमकर हो रहा है वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।