1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने कभी देखी है ऐसी अनोखी नाव? Video इंस्टाग्राम पर हो रहा है वायरल

क्या आपने कभी देखी है ऐसी अनोखी नाव? Video इंस्टाग्राम पर हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : May 09, 2024 06:35 pm IST,  Updated : May 09, 2024 06:35 pm IST

सोशल मीडिया पर एक नाव का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। उसमें शख्स ने कुछ ऐसा जुगाड़ बैठाया कि उसे देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जाएंगे।

Screen Grab- India TV Hindi
नाव में बैठने के लिए शख्स ने अनोखा जुगाड़ Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया की दुनिया बड़ी अजीब है। यहां कब क्या देखने को मिल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हर दिन कुछ नया और हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो ही जाता है। सोशल मीडिया पर वैसे तो डांस, लड़ाई और अजीब हरकत करते लोगों के वीडियो ज्यादा वायरल होते हैं। मगर अभी इन वीडियो के साथ ही साथ जुगाड़ के भी वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। अभी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप पूरी तरह से हैरान हो जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में किस तरह का जुगाड़ देखने को मिल रहा है।

वायरल हो गया वीडियो

आपने आज तक कई तरह के नाव देखे होंगे। कुछ नाव चप्पू से चलते हैं तो कुछ में मोटर लगे होते हैं। मगर क्या आपने कभी ऐसी नाव देखी है जिसमें सीट को जुगाड़ से लगाया गया हो। वायरल हो रहे वीडियों में नजर आ रहा है कि एक शख्स ने अपनी छोटी सी नाव में कुछ डंडे लगा दिए हैं। और इन डंडों के बीच में बड़े-बड़े बर्तन लगा दिए है। लोग उस डंडे पर बैठे हैं और बर्तन के अंदर अपना पैर रखा हुआ है। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। मगर इस तरह का जुगाड़ लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

जुगाड़ के वीडियो होते रहते हैं वायरल

यह कोई इकलौता वीडियो नहीं है जिसमें किसी तरह का जुगाड़ देखने को मिला हो। सोशल मीडिया पर जुगाड़ के वीडियो की भरमार है। आप सोशल मीडिया पर अगर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी ऐसे वीडियो देखे ही होंगे। कोई जुगाड़ से बाइक को 7 सीटर बना देता है तो कोई कार को ही स्विमिंग पूल बना कर उसमें मजे करने लगता है। अगर आपने ये वीडियो नहीं देखा है तो फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके उन खबरों को पढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें-

शख्स ने बना डाला सोलर से चलने वाली 7 सीटर बाइक, हर्ष गोयनका ने Video शेयर करते हुए कह दी ये बात

ये लड़के हैं जनाब कुछ भी कर सकते हैं, कार में स्विमिंग पूल बनाकर मौज करते लड़कों का Video वायरल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।